चिदंबरम बोले, मान गए मोदी देश के सबसे लोकप्रिय नेता हैं

चिदंबरम ने कहा कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजों ने यह साबित किया है कि पीएम मोदी देश में सबसे ताकतवर नेता हैं और मोदी की पूरे देश में एक अपील है।

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद कांग्रेस के नेता भी मान रहे हैं कि पीएम मोदी की लोकप्रियता देश में काफी है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्‍ठ कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने चुनाव नतीजों के बाद आज कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की पकड़ पूरे देश में है और वह देश के सबसे प्रभावशाली नेता हैं, यह साबित हो गया है।

चिंदबरम बोले, मान गए मोदी पूरे देश में सबसे लोकप्रिय नेता है

चिदंबरम ने कहा कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजों ने यह साबित किया है कि पीएम मोदी देश में सबसे ताकतवर नेता हैं और मोदी की पूरे देश में एक अपील है। हालांकि चिदंबरम ने कहा कि वो इन नतीजों को नोटबंदी पर जनता की स्वीकृति नहीं मानते।

भाजपा और सहयोगी दलों ने उत्‍तर प्रदेश चुनावों में 403 में से 325 सीटों पर जीत हासिल की है। उसे तीन-चौथाई सीटें हासिल हुई है। वहीं सपा-कांग्रेस गठबंधन केवल 56 सीटों पर सिमट गया। वहीं मायावती की पार्टी बसपा तो 19 सीटों पर ही थम गई। इसके अलावा उत्‍तराखंड में भी भाजपा ने सरकार बनाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+