वाक युद्ध: पी चिदंबरम ने कहा नरेंद्र मोदी 'मुठभेड़ मंत्री' और 'बाध्‍यकारी झूठे' हैं

p chidambaram
चेन्‍नई। केंद्रीय वित्‍त मंत्री पी चिदंबरम ने भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्‍मीदवार नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा है कि उनके गुजरात मॉडल के साथ-साथ वो भी एक 'बाध्‍यकारी' झूठे हैं। तमिलनाडु की शिवगंगा लोकसभा सीट पर अपने बेटे कार्ती चिदंबरम के लिए चुनाव प्रचार कर रहे पी चिदंबरम ने गुजरात मॉडल को बकवास और झूठा बताया।

शिवगंगा में एक जनसभा को संबोधित करते हुण्ए चिदंबरम ने कहा कि भाजपा की सरकार पूरी तरह से सांप्रदायिक है। उन्‍होंने कहा कि चुनाव से पहले तो मीठे-मीठे वायदों को दौर चलेगा लेकिन सत्‍ता मिलते ही सभी भाजपा नेताओं का रंगा अचानक गिरगिट की तरह बदल जाएगा। नरेंद्र मोदी को निशाना बनाते हुए उन्‍होंने कहा कि मोदी सदैव झूठ बोलते हैं। भाजपा ने कभी भी अल्‍पसंख्‍यकों के हित की नहीं सोची, ऐसे में अल्‍पसंख्‍यकों के लिए कांग्रेस ही एक विकल्‍प है।

लोक सभा चुनाव 2014 के लिए चुनावी रैलियां तो करीब एक साल पहले ही शुरु हो गई थीं लेकिन पी चिंदबरम हमेशा बयानबाजी से दूर रहे। अपने मौन को तोड़ते हुए चिदंबरम ने कहा कि वाकई में गुजरात मॉडल किसी टॉफी मॉडल से कम नहीं है। गुजरात के किसानों को पिछले 12 सालों में जमकर ठगा गया है। चिदंबरम ने यह भी कहा कि भाजपा इस बार भी लोकसभा चुनाव 2014 में 'इंडिया शाइनिंग' की तरह मंह की खाएगी। चिदंबरम ने नरेंद्र मोदी को 'एनकाउंटर मिस्टिर' की उपाधि से भी नवाजा है। उन्‍होंने कहा है कि मोदी सिर्फ लोगों की हत्‍याएं और जासूसी कराना ही जानते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+