बिहार चुनावी नतीजों के बीच कांग्रेस नेता चिदंबरम का तंज, गलत को छोड़कर, सच को अपनाएं
बिहार चुनावी नतीजों के बीच कांग्रेस नेता चिदंबरम का तंज,गलत को छोड़कर सच को अपनाएं
नई दिल्ली: Bihar Election 2020 Results: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम (P. Chidambaram) ने बिहार चुनाव-2020 के मतगणना शुरू होते ही सोशल मीडिया पर एक अंग्रेजी की कविता पोस्ट की है। कविता पोस्ट कर उन्होंने विपक्ष पर तंज कसा है। पी चिदंबरम ने अंग्रेजी कविता Ring Out, Wild Bells की कुछ पंक्तियां शेयर कर लिखा है- 'आज का विचार'। कविता का अर्थ है- यह समय अब पुराने को छोड़कर नए को अपनाने का है। यहां पुराने से मतलब सत्ताधारी नीतीश कुमार (Nitish Kuamr) की सरकार से है। चुनाव आयोग ने 9 बजे तक के शुरुआती रुझानों को अधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया है। हालांकि मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शुरुआती रुझानों में महागठबंधन बढ़त बनाए हुए है।

पी चिदंबरम ने जिस कविता के कुछ लाइनों को ट्वीट किया है, उसे Alfred, Lord Tennyson ने लिखा है। जिसका मतलब है, पुरानी अंगूठी (चीजों) को उतार फेकें, नई अंगूठी को पहनें। यह साल गुजर रहा है, इसे गुजरने दें। गलत को छोड़कर सच को अपनाएं।
चिदंबरम ने इससे पहले एग्जिट पोल को लेकर भी कहा था कि बिहार में एनडीए हार रही है। चिदंबरम ने ट्वीट किया था, प्रधानमंत्री मोदी मानते हैं कि वह हर चुनाव को हिंदुत्व, राम मंदिर, अनुच्छेद 370, सीएए और हर विपक्षी नेता को देश विरोधी बताकर जीत लेंगे। लेकिन इस बार ऐसा नहीं होने वाला है।
चिदंबरम ट्वीट कर ये भी लिखा था, ''मेरा मानना है कि बिहार के लोग स्पष्ट संदेश देंगे कि वे नौकरियों, भोजन, स्वास्थ्य सुविधाओं, महंगाई, किसानों के लिए उचित मूल्य और औद्योगिक विकास को लेकर चिंतित है। क्या प्रधानमंत्री उनकी आवाज सुनेंगे"












Click it and Unblock the Notifications