जमानत ना मिलने पर सुप्रीम कोर्ट में छलका चिदंबरम का दर्द, मैं क्या कोई रंगा बिल्ला हूं
नई दिल्ली। आईएनएक्स मीडिया से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में गिरफ्तार कांग्रेस सांसद पी चिदंबरम की जमानत याचिका पर आज (बुधवार) सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। चिदंबरम ने अपनी जमानत अर्जी खारिज करने के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है, जिस पर अदालत सुनवाई कर रही हैं। सुप्रीम कोर्ट में चिदंबरम के वकील ने दिल्ली हाईकोर्ट के जमानत ना देने के पीछे के तर्क पर सवाल उठाए। सिब्ब्ल ने कहा, दिल्ली हाईकोर्ट के बर्ताव से ऐसा लगता है कि उनके मुवक्किल रंगा-बिल्ला जैसे कोई अपराधी हैं।
Recommended Video

हाईकोर्ट तनाव में दिख रहा है: सिब्बल
चिदंबरम की तरफ के जिरह करते हुए वकील कपिल सिब्बल ने कहा कि तीन महीने से ज्यादा वक्त से उनके मुवक्किल जेल में हैं। हाईकोर्ट से हमने जमानत मांगी तो चिदंबरम पर गंभीर आरोप होने की बात कहते हुए जमानत अर्जी खारिज कर दी गई। मेरे मुवक्किल चिदंबरम को लग रहा है जैसे वह कोई रंगा बिल्ला टाइप के खतरनाक अपराधी हैं जिन्हें जमानत नहीं मिल सकती। बता दें कि रंगा और बिल्ला मुंबई को दो खतरनाक अपराधी थे। उन्होंने बेहद बर्बरता से दो किशोरों को मार डाला था। जिन्हें बाद में फांसी हुई थी।
कपिल सिब्बल ने जस्टिस आर भानुमति की अगुवाई वाले बेंच से कहा, चिदंबरम के बारे में कोर्ट की दलील सही होती तो मैं कभी जमानत नहीं मांगता। चिंदबरम को जेल में रखने पर हाईकोर्ट जितना जोर दे रहा है, उससे वह गलत मेसेज जा रहा है। ऐसा लगता है वो किसी दबाव में हैं।

चिदंबरम ने केंद्र पर साधा निशाना
वहीं पी चिदंबरम ने सुनवाई के बाद जेल जाते हुए मीडिया से कहा कि महाराष्ट्र में आधी रात को जिस तरह का खेल हुआ, उसमें राज्यपाल, प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा, ये देखकर दुख हो रहा है कि देश का राष्ट्रपति इस तरह के काम में शामिल हुआ। राष्ट्रपति सुबह चार बजे उठे, उन्हें एक पार्टी के लिए ऐसा करते देख हुआ।

सीबीआई ने किया था गिरफ्तार
आईएनएक्स मीडिया केस से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम को सीबीआई ने 21 अगस्त को दिल्ली स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया था। जिसके बाद चिदंबरम जेल में हैं। सीबीआई के मामले में उन्हें जमानत मिल चुकी है लेकिन वो जेल से बाहर नहीं आ सके क्योंकि उससे पहले ही कोर्ट ने ईडी को उनकी हिरासत दे दी। अब वो ईडी की हिरासत में जेल में हैं।
2007 में पी चिदंबरम के वित्तमंत्री रहते हुए आईएनएक्स मीडिया ग्रुप को 305 करोड़ रुपये का विदेशी धन हासिल करने के लिए विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड की मंजूरी में अनियमितता बरते जाने के आरोप है। मामले में गिरफ्तार पी चिदंबरम इस समय जेल में हैं। उनके बेटे कार्ति चिदंबरम भी आरोपी हैं, वो भी मामले में जेल में रह चुके हैं और अभी जमानत पर हैं।
चिदंबरम से जेल में मिले राहुल-प्रियंका, पूर्व मंत्री ने एनसीपी-कांग्रेस-शिवसेना के लिए दिया खास संदेश
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications