आईएनएक्स मीडिया केस: चिदंबरम पर गिरफ्तारी की तलवार, जानिए-केस में कब क्या हुआ
नई दिल्ली। राज्यसभा सांसद और पूर्व वित्तमंत्री पी चिदंबरम मंगलवार को दिल्ली हाईकोर्ट ने अग्रिम जमानत देने से इनकार कर दिया है, जिसके बाद वो सुप्रीम कोर्ट गए हैं। चिदंबरम पर आईएनएक्स मीडिया को फॉरेन इन्वेस्टमेंट प्रोमोशन बोर्ड से गैरकानूनी रूप से स्वीकृति दिलाने के लिए 305 करोड़ रुपये की रिश्वत लेने का आरोप है। केस में अभी तक चिदंबरम को कोर्ट से करीब दो दर्जन बार अंतरिम प्रोटेक्शन यानी गिरफ्तारी पर रोक की राहत मिलती रही है।

ये मामले तब का है जब चिदंबरम वित्तमंत्री थे। मामले में ईडी और सीबीआई दोनों एंजेसियां इस बात की जांच कर रही है कि कैसे कार्ति 2007 में विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड से मंजूरी पाने में कामयाब रहे जब उनके पिता वित्त मंत्री थे। ईडी की अब तक की जांच से पता चला है कि एफआईपीबी की मंजूरी के लिए आईएनएक्स मीडिया के निदेशक पीटर और इंद्राणी मुखर्जी पी चिदंबरम से मिले थे ताकि उनके आवेदन में कोई रोक-टोक या देरी न हो। पीटर और इंद्राणी भी इस मामले में आरोपी हैं।
Recommended Video
जानिए केस में कब क्या हुआ-
- 15 मई 2017- सीबीआई ने आईएनएक्स मामले में गड़बड़ी को लेकर एफआईआर की।
- 16 जून 2017- गृह मंत्रालय और एफआरआरओ ने कार्ति चिदंबरम के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी किया।
- 10 अगस्त 2017- मद्रास हाईकोर्ट ने कार्ति के खिलाफ जारी लुक आउट सर्कुलर पर रोक लगाई।
- 14 अगस्त 2017- सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले पर स्टे दिया।
- 18 अगस्त 2017- सुप्रीम कोर्ट ने कार्ति से सीबीआई के सामने पेश होने को कहा।
- 22 सितंबर 2017- सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट से कार्ति के विदेश जाने पर रोक की मांग की।
- 8 दिसंबर 2017- एयरसेल-मैक्सिस डील ममें सीहबीआई के समन को कार्ति ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी।
- 28 फरवरी 2018- सीबीआई ने कार्ति को चेन्नई एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया। दिल्ली कोर्ट ने उन्हें एक दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा।
- 12 मार्च 2018- स्पेशल कोर्ट ने कार्ति को 12 दिन की (24 मार्च तक) ज्यूडिशियल कस्टडी में भेजा।
- 15 मार्च 2018- सुप्रीम कोर्ट ने ईडी से गिरफ्तारी पर कार्ति को 26 मार्च तक की राहत दी।
- 23 मार्च 2018 - दिल्ली हाईकोर्ट ने आईएनएक्स केस में कार्ति को जमानत दी।
- 31 मार्च 2018- दिल्ली हाईकोर्ट ने पी चिंदबरम को अंतरिम जमानत दी। उनको 3 जुलाई तक गिरफ्तारी से राहत मिली।
- 20 जुलाई 2019 - दिल्ली हाईकोर्ट ने आईएनएक्स मीडिया केस में पी चिदंबरम को अग्रिम जमानत देने से भी इनकार किया, जिसके बाद वो सुप्रीम कोर्ट पहुंचे।












Click it and Unblock the Notifications