इस बार तिहाड़ जेल में जन्मदिन मनाना पड़ेगा पी चिदंबरम को

नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम आईएनएक्स मीडिया मामले में जेल के भीतर हैं। 19 सितंबर तक के लिए राउज एवेन्यू कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। बता दें कि पी चिदंबरम का जन्मदिन 16 सितंबर को हुआ था, ऐसे में इस बार उन्हें अपना जन्मदिन जेल के भीतर ही मनाना पड़ेगा। यह पी चिदंबरम का 74वां जन्मदिन होगा। आईएनएक्स मीडिया मामला में सीबीआई ने पूर्व वित्त मंत्री को न्यायिक हिरासत में भेजने की अपील की थी, जिसके चिदंबरम के वकील कपिल सिब्बल ने विरोध किया था, लेकिन कोर्ट ने उन्हें तिहाड़ जेल भेजने का फैसला लिया।

p chidambram

कोर्ट के आदेश के बाद चिदंबरम को तिहाड़ सेन्ट्रल जेल भेजा जाएगा। स्पेशल जज अजय कुमार कुहाड़ ने चिदंबरम के वकील कपिल सिब्बल की उस दलील को खारिज कर दिया कि उनके मुवक्किल को न्यायिक हिरासत में नहीं भेजा जाना चाहिए। इससे पहले कोर्ट द्वारा न्यायिक हिरासत में भेजे जाने पर चिदंबरम से पूछा गया कि आप क्या कहना चाहते हैं तो उन्होंने कहा- मुझे केवल इकोनॉमी की चिंता है। पी चिदंबरम ने कोर्ट में आवेदन दिया था कि न्यायिक हिरासत में मुझे बेहतर सुरक्षा मुहैया करवाई जाए।

इस बीच चिदंबरम के वकीलों ने कोर्ट में आवेदन दिया कि चिदंबरम ईडी के समक्ष सरेंडर करना चाहते हैं। इस मामले में कोर्ट ने ईडी से जवाब मांगा है। इस पर 12 सितंबर को सुनवाई होगी। चिदंबरम ने प्रवर्तन निदेशालय के सामने सरेंडर करने के लिए भी अदालत में याचिका दाखिल की। कोर्ट ने इस मामले में ईडी को नोटिस जारी किया है। चिदंबरम की इस याचिका पर अब 12 सितंबर को सुनवाई होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+