Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पूर्व गृहमंत्री P Chidambaram ने पहलगाम के आतंकियों को बताया 'होम ग्रोन', बीजेपी ने बोला तीखा हमला

P Chidambaram On Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर पर सोमवार से संसद में चर्चा है। विपक्षी दल ऑपरेशन सिंदूर को लेकर सरकार पर हमलावर हैं। इधर कांग्रेस के सीनियर नेता और पूर्व गृहमंत्री पी चिंदबरम के बयान पर बीजेपी हमलावर है। अंग्रेजी वेबसाइट द क्विंट को दिए इंटरव्यू में उन्होंने पहलागम हमले को अंजाम देने वाले आतंकियों के लिए होम ग्रोन शब्द का इस्तेमाल किया है। बीजेपी ने इस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस के डीएनए में ही गड़बड़ी है। वह लगातार भारत-विरोधी बातें करती हैं।

पी. चिंदबरम ने बयान पर मचे बवाल के बाद स्पष्टीकरण देते हुए यह भी कहा है कि उनके बयान के पूरे हिस्से में से कुछ टुकड़े काटकर प्रचारित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सबसे खराब किस्म के ट्रोल इंटरव्यू के छोटे से हिस्से को प्रचारित करते हैं और उसके पहले और बाद में कही बातों को या तो एडिट कर देते हैं या म्यूट कर देते हैं। पहलगाम हमले से जुड़े सवाल उठाना कांग्रेस बंद नहीं करेगी।

P Chidambaram

P Chidambaram ने पहलगाम अटैक पर दिया विवादित बयान

न्यूज पोर्टल द क्विंट को दिए बयान में पी चिदंबरम ने कहा, 'पहलगाम हमले के बाद से अब तक एनआईए ने क्या किया, सरकार यह बताने के लिए तैयार नहीं है। क्या वे आतंकी बाहर से आए थे या फिर होम ग्रोन (घर के अंदर तैयार होने वाले आतंकी) थे? आपने यह क्यों मान लिया कि वो पाकिस्तान से ही आए थे? अब तक इसके कोई सबूत नहीं मिले हैं।' बवाल बढ़ने पर उन्होंने स्पष्टीकरण देते हुए कहा है कि कांग्रेस आगे भी सवाल जारी रखेगी।

यह भी पढ़ें: India Alliance Future: खत्म होने के कगार पर इंडिया गठबंधन? पी चिदंबरम के बयान ने बढ़ाया सस्पेंस

P Chidambaram बोले, 'सरकार देश को पूरा सच बताए'

कांग्रेस सांसद ने कहा, 'सरकार देश के सामने पूरी सच्चाई नहीं रख रही है। पीएम ने कहा था कि ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है, सिर्फ रोका गया है। फिर अब तक क्यों नहीं बताया गया कि आगे उन्होंने क्या कार्रवाई की।' चिदंबरम ने इसी इंटरव्यू में आगे कहा कि सरकार ने अब तक देश के सामने तथ्य नहीं रखे हैं। पहलगाम आतंकी हमले को अंजाम देने वाले आंतकवादियों पर क्या कार्रवाई हुई है? पहलगाम जैसा हमला दोबारा न हो इसके लिए सरकार ने कौन सी रणनीति अपनाई है? ऐसे कई सवाल हैं जिनका जवाब सरकार को देना चाहिए।

'कांग्रेस को देश से ज्यादा ISI पर भरोसा'

बीजेपी ने इस पर तीखा हमला बोलते हुए चिदंबरम के साथ कांग्रेस को भी घेरा है। केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे ने कहा, 'कांग्रेस के डीएनए में कुछ गंभीर खामियां हैं, जो हमेशा भारत पर शक जताती है। कांग्रेस को अपने देश से ज्यादा शायद आईएसआई (ISI) पर भरोसा है। शायद देश के खिलाफ जाकर राष्ट्रीय हित से भी ऊपर उनके लिए राजनीतिक नफरत है। पाकिस्तान का भारत में आकर घुसपैठ करना और आतंकी हमले करने का खूनी इतिहास रहा है। उनसे पूछना चाहिए कि उन्हें अपने देश की बहादुर सेना से ज्यादा आईएसआई पर विश्वास है?'

यह भी पढ़ें: पी चिदंबरम का दावा- तहव्‍वुर राणा का प्रत्‍यर्पण पिछली UPA सरकार की कूटनीति का नतीजा, मोदी सरकार ले रही श्रेय

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+