ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस ने 'संविधान' को चुना 2019 का 'हिंदी वर्ड ऑफ द ईयर'

नई दिल्‍ली। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस (ओयूपी) ने मंगलवार को 'संविधान' शब्द को 2019 का सर्वश्रेष्ठ ऑक्सफोर्ड हिंदी नामित करते हुए कहा कि इसने पिछले साल व्यापक स्तर पर अपनी ओर ध्यान आकृष्ट किया। ऐसा इसलिए क्‍योंकि साल 2019 में भारत के लोगों में संविधान को लेकर काफी चर्चा हुई। नागरिकता कानून से लेकर मॉब लिंचिंग हो या नेशनल पॉपुलेशन रजिस्टर या नेशनल रजिस्टर फॉर सिटीजंस, भारत में पिछले कुछ समय से हर किसी के मुंह से एक ही शब्द निकलता है-संविधान।

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस ने संविधान को चुना 2019 का हिंदी वर्ड ऑफ द ईयर

Oxford Languages की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक साल के हिन्दी शब्द के चुनाव के लिए ऑक्सफोर्ड ने हिन्दी बोलने वालों से अपने Facebook Page पर सुझाव मांगे थे। ऑक्सफोर्ड ने जनवरी 2020 में हिन्दी भाषी लोगों से 'हिंदी वर्ड ऑफ द इयर' के बारे में सुझाव मांगे थे। इसके बाद लोगों ने अपनी अपनी तरह से रिऐक्शंस दिए। हिंदी भाष‍ियों की तरफ से तमाम प्रविष्ट‍ियां भेजी गईं। Oxford ने वर्ष के हिन्दी शब्द के चुनाव के लिए हिंदी भाषा के विशेषज्ञों और परामर्श मंडल के साथ ये प्रविष्ट‍ियां साझा कीं। इस पर गहन विचार विमर्श किया गया। इसके बाद तय किया गया कि संविधान ही साल 2019 का Oxford Hindi Word of the Year 2019 है जिसे सबसे ज्यादा लोकप्रियता मिली।

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस ने एक बयान में कहा कि 'हिंदी लैंग्वेज चैम्पियन फॉर ऑक्सफोर्ड लैंग्वेजेज कृतिका अग्रवाल के मुताबिक, '2019 के लिए हिंदी शब्द एक उपयुक्त पंसद है जो लोगों के मिजाज़ को प्रदर्शित करता है, जिस पर नीति निर्माताओं ने मुख्य रूप से ध्यान दिया। 2019 में संविधान एक अकादमिक अवधारणा से मौजूदा वक्त में एक आंदोलन की ओर बढ़ा।'

क्या होता है संविधान

किसी देश में संविधान वो लिखि‍त नियम हैं जिससे उस देश की पूरी व्यवस्था चलती है। बता दें कि भारत का संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया था। संविधान सभा ने 2 साल, 11 महीने और 18 दिन में हमारे संविधान को तैयार किया था। संविधान सभा में जवाहरलाल नेहरू ने 13 दिसंबर 1946 को एक उद्देशिका पेश की थी। जिसमें बताया गया था कि किस प्रकार का संविधान तैयार किया जाना है। इसी उद्देशिका से जुड़ा हुआ जो प्रस्ताव था वह संविधान निर्माण के अंतिम चरण प्रस्तावना के रूप में संविधान में शामिल किया गया। इसी कारण प्रस्तावना को उद्देशिका के नाम से भी जाना जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+