ऑक्सफोर्ड वैक्सीन को लेकर बड़ी खबर, बुजुर्गों में इम्यून रेस्पॉन्स पैदा करने में रही कामयाब
ऑक्सफोर्ड वैक्सीनबुजुर्गों में इम्यून रेस्पॉन्स बनाने में कामयाब
नई दिल्ली। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी ने कहा है कि उनकी कोरोना वैक्सीन ने ट्रायल में बुजुर्ग लोगों में भी वायरस के खिलाफ प्रतिरोधक क्षमता पैदा की है। गुरुवार को लेंसेट मेडिकल जर्नल में छपी रिपोर्ट में कहा गया है कि शुरुआती स्टडी में टीका 60 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्गों में भी इम्युन रेस्पांस को बढ़ाने में कामयाब रहा है। खासतौर से उन बूढ़े लोगों में जो कई तरह की गंभीर बीमारियों का सामना कर रहे हैं, ये टीका इम्युन बनाने में कामयाब रहा है। हालांकि ये शुरुआती रिजल्ट हैं और आने वाले हफ्तों में फाइनल फेज के ट्रायल में और ज्यादा स्पष्ट परिणाम सामने आएंगे।

बुजुर्गों में ज्यादा है कोरोना का खतरा
ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी दवा कंपनी एस्ट्राजेनेका के साथ मिलकर कोरोना वैक्सीन बना कर रही है। वैक्सीन को लेकर इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद एस्ट्राजेनेका कंपनी के शेयर लंदन में 1.1फीसदी तक बढ़ गए। एस्ट्राजेनेका और ऑक्सफर्ड यूनिवर्सिटी की इस वैक्सीन का भारत में भी ट्रायल जारी है। भारत में सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया ने वैक्सीन को लेकर एस्ट्राजेनेका से करार किया है। कोरोना संक्रमण से युवाओं के मुकाबले बुजुर्गों को ज्यादा खतरा माना जाता है। ऑक्सफोर्ड की कोरोना वैक्सीन के ट्रायल में बुजुर्गों में प्रतिरक्षा पैदा करने में सफल रही है। इसे एक बड़ी सफलता कंपनी की ओर से कहा जा रहा है। ऑक्सफोर्ड और फाइजर को कोरोना वैक्सीन का उत्पादन करने की दौड़ में आगे माना जा रहा है।

BioNTech-Pfizer की दिसंबर तक आ जाएगी वैक्सीन
दुनियाभर में कोरोना की वैक्सीन तैयार करने कीकोशिशे हो रही हैं। कई कंपनियां इसको लेकर अलग-अलग दावें भी कर रही हैं। BioNTech-Pfizer की वैक्सीन को लेकर बायोनटेक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी युगुर साहिन ने कहा है कि अगर सबकुछ सही ये चला है और अच्छा रहा तो वैक्सीन इस साल के क्रिसमस से पहले या उसी के आस-पास लोगों के लिए उपलब्ध हो जाएगी। साहिन ने बताया कि, अगर सबकुछ ठीक हो जाता है तो मैं कल्पना कर सकता हूं कि हम दिसंबर की दूसरी छमाही में अनुमोदन प्राप्त कर सकते हैं और क्रिसमस से पहले वैक्सीन की डिलीवरी शुरू कर पाएंगे।

कोरोना से दुनिया बेहाल, भारत में कुल केस 90 लाख के करीब
कोरोना वायरस से पूरी दुनिया हलकान है। अमेरिका, ब्राजील, रूस, स्पेन, भारत, फ्रांस जैसे देश सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 45,576 नए मामले आने के बाद कुल मामलों की संख्या 89,58,484 हुई। वहीं 24 घंटे में 585 मौतों हुई हैं, जिसके बाद कुल मौतों की संख्या 1,31,578 हुई। देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 4,43,303 है। वहीं 83,83,603 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications