मरने से पहले मालिक नौकर को बना गया करोड़पति

नयी दिल्ली। गुजरात में नौकर-मालिक के अनोखे रिश्ते की मिशाल देखने को मिली है। वडोदरा के एक मालिक ने मरते-मरते अपने नौकर को मालामाल कर दिया। डाहया के मालिक जेरामभाई पटेल का निधन हुआ, लेकिन मरने से पहले जेरामभाई पटेल अपने नौकर को करोड़पति बना गया।

money

दरअसल जेरामभाई पटेल देश के जाने-माने चित्रकार थे, लेकिन आखिरी वक्त में उनके परिवार वालों ने उनका साथ छोड़ दिया। ऐसे वक्त में उनका साथ दिया उनके नौकर डाहया मारवाड़ी ने। डाहया 12 साल की उम्र से ही उनके साथ था। डाहया ने 42 साल तक उनकी सेवा की।

जब जेरामभाई मरने लगे तो उन्होंने अपनी सारी संपत्ति में से 1 करोड़ की रकम डाहया के खाते में जमा की। साथ ही अपने करोड़ों की कोठी में उसे हिस्सेदार भी बना दिया। जेरामभाई के पास संपत्ति के तौर पर सबसे बड़ी अमानत उनकी पेंटिंग्स और स्कल्पचर ही थी। जिसे उन्होंने म्यूजियम को दे दिया जिसके बदले उन्‍हें 6 करोड़ रुपये मिले।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+