किरण बेदी के कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार किरण बेदी के कार्यालय के मकान मालिक को धमकी मिली है। बेदी के विधानसभा क्षेत्र कृष्णा नगर के पार्टी कार्यालय के मकान मालिक को धमकी मिली है कि आज रात तक वह बेदी से कार्यालय खाली करा लें नहीं तो कार्यालय को बम से उड़ा दिया जाएगा।

kiran bedi

किरण बेदी ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि उनके कार्यालय के मकान मालिक को आज ये धमकी दी गयी है। गौरतलब है कि पार्टी कार्यालय पर बीती शाम वकीलों ने हमला किया था। साथ ही पार्टी के 11 कार्यकर्ताों को गंभीर चोटें भी आयी थी।

किरण बेदी ने सभी कार्यकर्ताओं से अस्पताल जाकर मुलाकात भी की थी। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं और हमलावरों के बीच झड़प भी हुई। गौरतलब है कि दिल्ली में 7 फरवरी को चुनाव होने हैं और चुनाव से ठीक चार दिन पहले इस तरह की धमकी मिलना दिल्ली में प्रशासन व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+