भारत के 53 फीसदी लोगों का मानना देश के लिए सैन्य शासन बेहतर- सर्वे
Recommended Video

वाशिंगटन। भारतीय नागरिकों में हर चौथा-पांचवां शख्स अपनी सरकार पर भरोसा करता है, लेकिन दिलचस्प बात यह है कि अधिकांश भारतीय सैन्य शासन और निरंकुश शासन का समर्थन करते हैं। यह बात प्यू रिसर्च सेंटर के सर्वेक्षण में आई है। भारत में, जहां अर्थव्यवस्था औसत से बढ़कर 2012 में 6.9 प्रतिशत हो गई है, 85 प्रतिशत अपनी सरकार पर भरोसा करते हैं। प्यू रिसर्च ने यह बात प्रशासन और विश्वास पर आधारित सर्वेक्षण के एक रिपोर्ट में कही है। विशेषकर, भारत में, जिसमें पिछले पिछले सात दशकों से मजबूत लोकतांत्रिक साख है,वहां बहुमत (55 प्रतिशत) लोग निरंकुश शासन का समर्थन करते हैं। इनमें से एक चौथाई (27 प्रतिशत) से अधिक लोग मजबूत नेता चाहते हैं।

एशियाई प्रशांत क्षेत्र आमतौर पर वियतनाम के लोगों (67 प्रतिशत), भारत (65 प्रतिशत) और फिलीपींस (62 प्रतिशत) के लोग विशेषज्ञों के शासन का समर्थन करते हैं। सर्वेक्षण के मुताबिक, भारतीय (53 प्रतिशत) और दक्षिण अफ्रीका (52 प्रतिशत) के करीब आधे लोग, कहते हैं कि उनके लिए सैन्य शासन एक अच्छी बात होगी। लेकिन इन दोनों ही देशों में बुजुर्ग इस विचार का समर्थन नहीं करते। इनमें वो लोग हैं जिन्होंने लोकतांत्रिक शासन के लिए संघर्ष किया।












Click it and Unblock the Notifications