PNB SCAM: नीरव मोदी से जुड़ी 50 कंपनियों पर होगी छापेमारी, एक-एक पैसा वसूल किया जाएगा

वित्त मंत्रालय सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक नीरव मोदी और मेहुल चौकसी की 36 कंपनियों की जांच होगी।

नई दिल्ली। पीएनबी फ्रॉड में नीरव मोदी के खिलाफ लगातार जांच एजेंसिया अपना शिकंजा कसती जा रही हैं। इसी बीच वित्त मंत्रालय ने जानकारी दी है कि मनी लॉन्ड्रिंग और पीएनबी की एक ब्रांच से जुड़े फ्रॉड में नीरव मोदी से जुड़ी 50 से ज्यादा कंपनियों पर छापेमारी की जाएगी। यह कार्रवाई सीबीआई, एन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट और इनकम टैक्स डिपार्टमेंट करेगी। आपको बता दें कि पंजाब नेशनल बैंक फ्रॉड में आरोपी हीरा कारोबारी नीरव मोदी और गीतांजलि ग्रुप के मालिक मेहुल चौकसी के पासपोर्ट 4 हफ्ते के लिए सस्पेंड कर दिया गया है।

नीरव मोदी और मेहुल चौकसी की 36 कंपनियों की जांच होगी

नीरव मोदी और मेहुल चौकसी की 36 कंपनियों की जांच होगी

वित्त मंत्रालय सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक नीरव मोदी और मेहुल चौकसी की 36 कंपनियों की जांच होगी। 36 कंपनियों में से आधी से ज्यादा भारत से बाहर ऑपरेट होती हैं। नीरव मोदी के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिमिनल पुलिस ऑर्गेनाइजेशन को सक्रिय कर दिया गया है। वित्‍त मंत्रालय के मुताबिक पीएनबी इस फ्रॉड के चलते पैदा हुई दूसरे बैंकों की अपनी सभी देनदारी मार्च 2018 तक क्लियर कर देगा। मामले की जांच जारी है।

नीरव मोदी की संपत्तियों की लिस्ट हो रही तैयार

नीरव मोदी की संपत्तियों की लिस्ट हो रही तैयार

वित्त मंत्रालय नीरव मोदी और उनकी पत्नी एमी मोदी की चल व अचल संपत्तियों की लिस्ट तैयार कर रही है। जिसके बाद इन पर छापेमारी की जाएगी। वित्त मंत्रालय ने कहा है कि फ्रॉड केस में एक-एक पैसा वसूल किया जाएगा। वित्त मंत्रालय ने 14 फरवरी को लिखे एक लेटर में पीएसयू बैंकों के प्रमुखों को ऐसे स्कैम्स रोकने की दिशा में कदम उठाने के निर्देश दिए थे।

सीबीआई ने दर्ज किया था मामला

सीबीआई ने दर्ज किया था मामला

आपको बता दें कि सीबीआई ने ने नीरव मोदी, उसके भाई निशाल, पत्नी अमी और बिजनेस पार्टनर मेहुल चिनुभाई चोकसी के साथ ही उसकी तमाम कंपनियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, यह मामला गत वर्ष पीएनबी के कथित तौर पर 280.70 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी के चलते दर्ज किया गया था। साथ ही सीबीआई को बुधवार को इनके खिलाफ एक बार फिर से दो ताजा मामले दिए गए हैं, जिसमे आरोप लगाया गया है कि नीरव मोदी ने पंजाब नेशनल बैंक के साथ 11400 करोड़ रुपए से अधिक की धोखाधड़ी की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+