दिल्ली में मौसम ने ली अंगड़ाई, घने कोहरे ने ट्रेनों पर लगाया ब्रेक

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार सुबह कोहरा छाया रहा। कोहरे का सर्वाधिक असर रेलगाड़ियों के परिचालन पर पड़ा है। करीब 30 रेलगाड़ियों का परिचालन प्रभावित हुआ है। अधिकारियों ने बताया कि भागलपुर से दिल्ली आने वाली गरीबरथ एक्सप्रेस रेलगाड़ी 22 घंटे और अलीपुर दौर से दिल्ली आने वाली महानंदा एक्स्प्रेस 18 घंटों की देरी से चल रही है।

Over 30 trains to Delhi delayed due to fog

वहीं सीमांचल एक्सप्रेस भी 18 घंटों की देरी से चल रही है। राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह के समय राजधानी में घना कोहरा रहा और आंशिक तौर पर बादल छाए रहे।

हालांकि दिन में आसमान साफ रहेगा। सुबह 8.30 बजे वातावरण में 89 प्रतिशत आद्र्रता दर्ज की गई। इससे पहले, शुक्रवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री कम 16.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+