पंजाब मानवाधिकार संगठन का दावा, दिल्ली हिंसा की घटना के बाद से लापता हैं 100 से अधिक किसान

नई दिल्ली। Republic Day violence 26 जनवरी के दिन हुई हिंसा को लेकर किसानों का आंदोलन लगातार सवालों के घेरे में है। ट्रैक्टर रैली के नाम पर प्रदर्शनकारियों ने ITO चौक और लाल किला परिसर में घुसकर उत्पात मचाया था। हिंसा की इस घटना की जांच क्राइम ब्रांच कर रही है, लेकिन इस बीच पंजाब मानवाधिकार संगठन ने दावा किया है कि गणतंत्र दिवस के दिन हुई हिंसा की घटना के बाद से पंजाब के 100 से अधिक किसान लापता हैं। NGO का दावा है कि ये सभी 'किसान गणतंत्र परेड' में शामिल होने के लिए दिल्ली गए थे, लेकिन अभी तक उनका कुछ पता नहीं है।

Recommended Video

    Kisan Andolan: Lal Qila हिंसा के बाद 100 से अधिक किसान लापता | वनइंडिया हिंदी
    Farmers Protest

    NGO ने गिरफ्तारी का किया है दावा

    पंजाब मानवाधिकार संगठन का दावा है कि उन किसानों को दिल्ली पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के वकील हाकम सिंह का कहना है कि पंजाब के कम से कम 80 से 90 युवा 26 जनवरी के दिन सिंघु और टिकरी बॉर्डर गए थे। हिंसा की घटना के बाद वो सभी युवक अभी तक अपने शिविरों में नहीं लौटे हैं। वकीलों का एक ग्रुप उन्हें ढूंढने की कोशिश में जुटा है और इसके लिए हम पुलिस, किसान संगठनों और अस्पतालों के संपर्क में हैं।

    'लाल किला परिसर में नहीं हुआ था तिरंगे का अपमान'

    पंजाब मानवाधिकार संगठन के एक कार्यकर्ता सरबजीत सिंह वेरका का कहना है कि 26 जनवरी को हुई हिंसा के पीछे एक षड़यंत्र नजर आता है। ऐसा लगता है कि पुलिस ने जानबूझकर किसानों को लाल किले तक पहुंचाया और जब निशान साहिब को वहां फहराया गया तो हंगामा खड़ा हो गया। यह अपराध नहीं हो सकता, क्योंकि उस जगह पर तिरंगे को छुआ तक नहीं गया था। सरबजीत सिंह का कहना है कि इस दौरान कई प्रदर्शनकारियों को अवैध तरीके से हिरासत में ले लिया गया है, ऐसे ही 100 से अधिक लोगों का कोई पता नहीं है।

    मोगा के इन 12 किसानों को खोज रहे हैं लोग

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोगा जिले के एक गांव के लगभग 12 किसान लापता हैं। ग्राम पंचायत ने बकायदा उनकी पहचान उजागर की है। उन लापता किसानों के नाम अमृतपाल सिंह, गुरप्रीत सिंह, दलजिंदर सिंह, जगदीप सिंह, जगदीश सिंह, नवदीप सिंह, बलवीर सिंह, भाग सिंह, हरजिंदर सिंह, रणजीत सिंह, रमनदीप सिंह और जसवंत सिंह हैं। पंचायत ने पंजाब के सीएम से उनकी रिहाई को सुरक्षित करने की अपील की है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+