ब्रिटेन में सुपर-स्प्रेडर कोरोना वायरस, UK की सभी फ्लाइट्स पर तुरंत बैन लगाए सरकार: CM केजरीवाल

नई दिल्ली। Coronavirus News: ब्रिटेन में कोरोना वायरस के नए रूप के फैलाव के बाद एक बार फिर पूरी दुनिया में कोविड-19 के प्रकोप का डर फैल गया है। ब्रिटेन में कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन (New Strain of Coronavirus) VUI-202012/01 के मिलने के बाद से कई देशों ने पहले ही यूके के लिए अपनी सभी फ्लाइट्स पर बैन लगा दिया है। इस बीच भारत सरकार पर भी लंदन जाने वाली सभी उड़ानों को रद्द करने का दवाब बन गया है। सोमवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार से यूके से सभी उड़ानों पर तत्काल प्रतिबंध लगाने का आग्रह किया है।

Recommended Video

    Coronavirus in Britain: CM Kejriwal बोले- UK की सभी Flights पर तुरंत बैन लगाए सरकार | वनइंडिया हिंदी
    Outbreak of coronavirus in Britain CM Kejriwal appeals to ban all UK flights

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने एक ट्वीट में केंद्र सरकार से आग्रह करते हुए कहा, 'यूके में कोरोना वायरस का नया रूप मिला है, जो एक सुपर-स्प्रेडर है। मैं केंद्र सरकार से ब्रिटेन से सभी उड़ानों पर तुरंत प्रतिबंध लगाने का आग्रह करता हूं।' बता दें कि ब्रिटेन में कोरोना वायरस का म्यूटेंट मिलने के बाद से दुनिया के कई देशों ने फिलहाल ब्रिटेन से यातायात पर प्रतिबंध लगा दिया है। फ्रांस, जर्मनी, इटली, नीदरलैंड्स, ऑस्ट्रिया, आयरलैंड और बुल्गेरिया ने रविवार को ही ब्रिटेन से आने वाली सभी उड़ानों पर प्रतिबंध लगा दिया।

    भारतीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुलाई आपात बैठक
    बता दें कि ब्रिटेन में कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन मिलने के बाद एक बार फिर पूरे देश में सख्त लॉकडाउन लागू कर दिया गया है। ब्रिटेन के हालात को देखते हुए भारतीय स्वास्थ्य मंत्रालय भी सक्रिय हो गया है। जिस वजह से सोमवार को आपातकालीन बैठक बुलाई गई। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने संयुक्त निगरानी समूह (Joint Monitoring Group) की आपात बैठक बुलाई है। जिसमें भारत में WHO के प्रतिनिधि रोडेरिको एच भी हिस्सा ले सकते हैं। इस दौरान ब्रिटेन के हालात और कोरोना के नए स्ट्रेन की समीक्षा की जाएगी, ताकी भारत में अगर ऐसी कोई स्थिति आए तो उससे निपटा जा सके।

    यह भी पढ़ें: गुजरात में अब तक 90 लाख से ज्यादा कोरोना टेस्ट हुए, 219,225 लोग स्वस्थ हुए, जिलों का जानें हाल

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+