गुजरात में अब तक 90 लाख से ज्यादा कोरोना टेस्ट हुए, 219,225 लोग स्वस्थ हुए, जिलों का जानें हाल
gujarat corona update in hindi,अहमदाबाद। गुजरात में कोरोना महामारी काबू में है, ये दावा सरकार लगातार कर रही है। सरकार का कहना है कि, दीवाली के बाद की दूसरी लहर में बढ़ी यह महामारी अब फिर से ढलान पर है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बताया गया है कि, प्रदेश में नए केस अब हजार से भी नीचे आने की ओर हैं। रविवार को 1010 नए मरीज ही मिले। इसके अलावा ठीक होने वाले लोगों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। एक दिन में डिस्चार्ज होने वाले रविवार को 1190 रहे। रिकवरी रेट बढ़कर 93.2% हो गई है। वहीं, संक्रमण दर घटकर 2.59 प्रतिशत रह गई है। मृत्युदर 1.8% है। ऐक्टिव रेटियो 5% है। कुल मिलाकर, गुजरात में मिल रहे नए मरीजों की संख्या, रोज के डिस्चार्ज मरीज, सूरत के सक्रिय मरीज व कुल मौतें, ये चारों अभी 1 हजार के आसपास हैं।

Recommended Video
अब तक कितने लोगों को कोरोना टेस्ट?
सरकार का दावा है कि, सूबे में अब तक 90 लाख 53 हजार 781 लोगों के टेस्ट किए जा चुके हैं। वहीं, अब तक संक्रमितों का कुल आंकड़ा 2,35,299 हो गया है। जिनमें से 2.19 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं। 4234 लोगों की कोरोना से जान गई। इसके अलावा प्रदेश में अब सक्रिय मरीज 11 हजार 940 रह गए हैं। इनमें से 61 मरीज वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। प्रदेश में अब तक 90,53,781 कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं।
सर्वाधिक संक्रमितों वाले जिले
अहमदाबाद 55,585
सूरत 47,712
वडोदरा 23,367
राजकोट 19,101
जामनगर 9,988
गांधीनगर 7,784
मेहसाणा 6,429
भावनगर 5,642

ज्यादा सक्रिय मरीज इन जिलों में
अहमदाबाद 2,992
वडोदरा 2,142
राजकोट 1,465
सूरत 1,126
गांधीनगर 473
जामनगर 381
मेहसाणा 352

इन जिलों में हुईं ज्यादा मौतें
अहमदाबाद 2,210
वडोदरा 232
राजकोट 188
सूरत 948
गांधीनगर 103
जामनगर 35
मेहसाणा 37
भावनगर 68












Click it and Unblock the Notifications