सत्ता से बाहर, पर मोटी कमाई में आगे कांग्रेस
नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) हालांकि कांग्रेस अब सत्ता से बाहर है, पर उसके पास लगता है कि पैसे का टोटा नहीं है। उसे कमाई तो हो रही है। उधर, भाजपा ने बीते वित्त साल 2013-14 की अपनी आय की जानकारी अभी इलेक्शन कमीशन को नहीं दी है। 9 जुलाई,2015 को उसने एक पत्र में कमीशन से इस बाबत चार हफ्तों का और वक्त मांगा था।
कांग्रेस की चांदी
कांग्रेस को साल 2013-14 के दौरान 598.06 करोड़ रुपये की आय हुई। कांग्रेस ने चुनावों में 348 करोड़ रुपये खर्च भी किए। कांग्रेस को कूपनों की सेल वगैरह से कमाई हुई।
शुरूआती रिपोर्ट
एडीआर की एक शुरूआती रिपोर्ट में ये जानकारी मिली है।माकपा को इस दौरान 121.87 करोड़ रुपये की आय हुई। बेसक, ये कम नहीं मानी जा सकती ये देखते हुए कि माकपा का अब आधार देशभर में सिकुड़ रहा है। भाकपा ने करीब ढाई करोड़ रुपये की आय दिखाई है।
कांग्रेस विधायक ने खुजली वाले डॉगी से कर दी पीएम मोदी की तुलना कहा 'भौंकेंद्र मोदी'
बसपा का खर्चा
बसपा ने करीब 16 करोड़ रुपये चुनावों में और डेढ़ करोड़ रुपये दफ्तरों को मेनटेन करने पर खर्च किए। हालांकि इसे कितनी कमाई हुई ये मालूम नहीं चल सका है। माकपा ने 19 करोड़ रुपये स्टाफ को वेतन और दूसरे भत्तों में दिया। यानी साफ है कि उसका स्टाफ पर मोटा खर्चा आता है।













Click it and Unblock the Notifications