राजनाथ सिंह के बाएं पैर की हड्डी टूटी, मॉर्निंग वॉक के दौरान मुड़ गया था टखना
राजनाथ सिंह 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए हिमाचल जाने वाले थे, लेकिन उनके पैर में लगी चोट के बाद उनका वहां जाना टल सकता है।
नई दिल्ली। गृह मंत्री राजनाथ सिंह की पैर की हड्डी टूट गई है। रविवार को यह घटना हुई। राजनाथ सिंह के एक करीबी सहयोगी की मानें तो जब सुबह वह अपने आधिकारिक निवास पर सैर करे थे उसी दौरान उनका टखना मुड़ गया। उसके बाद उन्हें एम्स ले जाया गया जहां एक्स-रे के दौरान फ्रैक्चर का पता चला।

जानकारी के मुताबिक उनके पैर पर प्लास्टर चढ़ाया गया है। राजनाथ सिंह को एम्स से डिसचार्ज कर दिया गया है और वो अब अपने घर आ गए हैं। उल्लेखनीय है कि राजनाथ सिंह 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए हिमाचल जाने वाले थे, लेकिन उनके पैर में लगी चोट के बाद उनका वहां जाना टल सकता है।












Click it and Unblock the Notifications