डाटा लीक पर बोले पर्रिकर- चिंता की कोई बात नहीं
नई दिल्ली। स्कॉर्पीन सबमरीन से जुड़े डेटा लीक होने के मामले पर रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर ने कहा है कि हमारी सबमरीन ने ज्यादा समुद्री ट्रायल नहीं किए हैं जिसके चलते जो डॉक्यूमेंट लीक हुए हैं उनमें कोई महत्वपूर्ण जानकारी नहीं है।

उन्होंने कहा कि हमने भारतीय सेना को इनपुट के आधार पर कहा है कि चिंता के जो भी विषय हों उनका पता लगाया जाए साथ ही उनके उपयुक्त समाधान के लिए कदम उठाए जाएं।
चिंता की कोई बात नहीं
रक्षामंत्री ने कहा कि कुछ मुद्दों पर चिंता हैं, हम बेहद खराब स्थिति में हैं लेकिन यह मत सोचिये कि यह कोई बड़ी चिंता की बात है, हम चीजों को सही दिशा में ले जाने में सक्षम हैं।
इससे पहले यह खबर आई थी कि फ्रांस के डिफेंस कांट्रैक्टर डीसीएनएस की स्कॉर्पीन पनडुब्बी डाटा लीक का शिकार हो गई है।
ऑस्ट्रेलिया के अखबार ने बुधवार को इस डाटा लीक के संबंध में जानकारी दी थी।
ऑस्ट्रेलियन डेली के मुताबिक मरीन के बारे में जानकारियों के 22,400 पेज लीक हुए हैं। जिसमें स्कॉर्पीन क्लास पनडुब्बी की कॉम्बेट क्षमता की सारी जानकारियां मौजूद हैं।












Click it and Unblock the Notifications