Oscar Award 2023: 'Natu Natu' की लोकप्रियता वैश्विक है', PM मोदी ने खास अंदाज में दी टीम को बधाई
लोग को मंत्र मुग्ध करने वाले 'नाटू-नाटू' के म्यूजिक डायरेक्टर एमएम कीरावनी हैं, जिन्होंने ऑस्कर से पहले इसी गाने के लिए गोल्डन ग्लोब पुरस्कार जीता था।

Pm Narendra ModI on Natu Natu Oscar Award 2023: एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' के सॉन्ग 'नाटू-नाटू' ने आज ऑस्कर अवॉर्ड 2023 के बेस्ट सॉन्ग कैटेगरी का खिताब जीतकर सफलता का परचम लहरा दिया है। पूरा देश इस जीत का जश्न मना रहा है। केवल नाटू-नाटू' गाने ने ही नहीं बल्कि भारत की शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' ने भी आज बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म का आस्कर अवार्ड अपने नाम किया है। भारत के खाते में दो बड़े पुरस्कार आने पर पूरा देश खुशी से झूम रहा है। आम से लेकर खास तक सभी दोनों फिल्मों के लोगों को दिल खोलकर बधाई दे रहे हैं। पीएम मोदी ने भी दोनों फिल्मों की टीमों को अवार्ड जीतने पर बधाई दी है।
'Natu Natu' की लोकप्रियता वैश्विक
पीएम मोदी ने दो ट्वीट किए हैं पहले ट्वीट में उन्होंने लिखा है कि 'असाधारण! 'Natu Natu' की लोकप्रियता वैश्विक है। यह एक ऐसा गाना होगा जिसे आने वाले सालों तक याद रखा जाएगा। बधाई हो @mmkeeravaani,@boselyricistऔर इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए पूरी टीम। भारत प्रफुल्लित और गौरवान्वित है। #ऑस्कर।'
सद्भाव में रहने के महत्व पर प्रकाश डालता
तो वहीं अपने दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा है कि 'बधाई हो@अर्थस्पेक्ट्र@guneetm और इस सम्मान के लिए 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' की पूरी टीम। उनका काम आश्चर्यजनक रूप से सतत विकास और प्रकृति के साथ सद्भाव में रहने के महत्व पर प्रकाश डालता है। #ऑस्कर।'
ये है ऑस्कर अवॉर्ड्स विनर्स की पूरी लिस्ट
- बेस्ट ऑरिजनल सॉन्ग: नाटू नाटू (RRR, एम.एम. कीरावनी, चंद्रबोस)
- बेस्ट शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री: 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स'
- बेस्ट फिल्म: एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वन्स
- बेस्ट मेकअप एंड हेयरस्टाइल: 'द व्हेल'
- बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म: ऑल क्वाइट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट
- बेस्ट फिल्म एडिटिंग: पॉल रॉजर्स
- बेस्ट साउंड: टॉप गन मैवरिक
- बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स : अवतार: द वे ऑफ वॉटर
- बेस्ट डायरेक्टिंग: डेनियल क्वान और डेनियल शिनर्ट
- बेस्ट प्रॉडक्शन डिजाइन: ऑन क्वाइट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट
- बेस्ट ओरिजिनल स्क्रीनप्ले : एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वंस
- बेस्ट एनिमेटेड शॉर्ट फिल्म: द बॉय, द मोल, द फॉक्स एंड द हॉर्स












Click it and Unblock the Notifications