अगले 2-3 दिनों तक उत्तर भारत में पड़ेगी हाड़ कंपाने वाली सर्दी, IMD ने जारी किया Orange Alert
Orange Alert in North India, weather Updates: सर्दी का तांडव पूरे उत्तर भारत में जोरदार ढंग से जारी है और आने वाले 48 घंटों में नार्थ इंडिया में हाड़कंपाने वाली ठंड पड़ने जा रही है। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि अगले दो दिनों तक उत्तर भारत में जमकर ठंड पड़ने वाली है, पारा 2-3 डिग्री तक जा सकता है इसलिए सभी को अपना खास ख्याल रखने की आवश्यकता है। हालांकि IMD ने कहा है कि 22 दिसंबर के बाद स्थिति थोड़ी सी बेहतर होगी। मालूम हो कि ठंड के चलते ही देश के कई राज्यों में Orange Alert जारी है, जिनमें यूपी, उत्तराखंड, एमपी, राजस्थान और झारखंड शामिल है।
Recommended Video

दिल्ली-एनसीआर में घना कोहरा छाया रहेगा
दिल्ली-एनसीआर में घना कोहरा छाया रहेगा और बर्फीली हवाएं चलेंगी। यही हाल यूपी, बिहार का भी रहने वाला है। मौसम विभाग ने पहले ही कह रखा है कि इस साल 20 दिसंबर से 20 जनवरी तक कड़ाके की ठंड पड़ेगी। विभाग ने पहले ही कह रखा है कि दिसंबर के अंत तक दिल्ली में तापमान 2 डिग्री तक पहुंच सकता है।

कश्मीर में डल झील जम गई
मालूम हो कि कल राजधानी का तापमान 3.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि हिल स्टेशन माउंट आबू में न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। श्रीगंगानगर में 2.5 डिग्री सेल्सियस, चूरू में 5.1 डिग्री रिकार्ड गया तो वहीं कश्मीर में डल झील जम गई है। पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है। कश्मीर में न्यूनतम तापमान शून्य से और नीचे चला गया है और गलन भरी ठंड से लोगों को सामना करना पड़ रहा है।

हल्की बारिश के आसार
साउथ इंडिया में भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, हालांकि यहां के कई राज्यों में अगले 24 घंटों के दौरान बारिश की आशंका व्यक्त की गई है। आईएमडी ने कहा है कि तमिलनाडु, कर्नाटक, पुडुचेरी, कराईकल, और लक्षद्वीप में हल्की बारिश के आसार हैं, हालांकि केरल और माहे में अच्छीखासी बारिश हो सकती है।

तेजी से पारा गिरने की आशंका
तो वहीं दिल्ली में अगले 24 घंटे मौसम सर्द रहेगा साथ ही ठंडी हवाएं चलेंगी और सर्दी बढ़ेगी और आज तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे और लक्षद्वीप में बारिश हो सकती है तो वहीं देश के कई राज्यों में अब लोगों को कोहरे की मार सहनी पड़ेगी और तेजी से पारा गिरने की आशंका है, जिससे गलन बढ़ेगी।












Click it and Unblock the Notifications