UPA का किन राजनीति दलों ने थाम लिया है हाथ, कौन सी पार्टियां हैं NDA के साथ, जानें नाम
Bengaluru opposition meeting: लोकसभा चुनाव 2024 चुनाव को लेकर विपक्षी पार्टियां लामबंद होने के बाद बेंगलुरू में दूसरी मेगा बैठक 17 और 18 जुलाई को कर रही है। पटना में 23 जून को हुई विपक्षी दलों की बैठक के बाद दूसरी बार विपक्षी दल बेंगलुरू में मिल रहे हैं। कांग्रेस पार्टी की मेजबानी में आयोजित इस बैठक में सोमवार की रात 24 विपक्षी दलों का बेंगलुरू में डिनर होगा इसके बाद 18 जुलाई को सुबह 11 बजे बैठक होगी।
वहीं विपक्षी दलों को अपनी ताकत दिखाने के लिए 18 तारीख मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में दिल्ली में एनडीए ने अपने सहयोगी दलों की बैठक रखी है, जिसमें 19 पार्टियों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है। आइए जानते हैं यूपीए गठबंधन में कौन सी विपक्षी पार्टियों ने और एनडीए गठबंधन में कौन सी पार्टियां पीएम मोदी गुट में साथ आई हैं?

यूपीए का इन पार्टियों ने थाम है हाथ, बेंगलुरू मेगा बैठक में होंगी शामिल
- कांग्रेस पार्टी- सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, केसी वेणुगोपाल
- जेडीयू- नीतीश कुमार ललन सिंह, संजय झा
- शिवसेना यूबीटी- उद्धव ठाकरे, संजय राउत, आदित्य ठाकरे
- एनसीपी- शरद पवार, सुप्रिया सूले, जितेंद्र आह्वाड
- टीएमसी- ममता बजर्नी , अभिषेक बनर्जी
- आम आदमी पार्टी- अरविंद केजरीवाल
- समाजवादी पार्टी- अखिलेश यादव, राम गोपाल यादव, जावेद अली खान, लाल जी वर्मा, राम अचल राजभर, आशीष यादव
- सीपीआई- डी राजा
- सीपीआईएम सीताराम येचुरी
- डीएमके-एमके स्टलिन, टीआर बालू
- झारखंड मुक्ति मोर्चा- हेमंत सोरेन
- जम्मू और कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस- उमर अब्दुल्ला
- पीडीपी- महबूबा मुफ्ती
- इंडियन यूनियन मुस्लिक लीग- के एम कादर मोहिदीन, पीके कुणाली कुट्टी
- सीपीआई एमए- दीपांकर भट्टाचार्य
- आरएलडी- जयंत सिंह चौधरी
- केरल कांग्रेस एम - जोश के मणि
- एमडीएमके- थिरू वाइको, जी रेणुगोवी
- वीसीके- थिरू थिरुमावालवन, रवि कुमार
- एमआईएबी- जी देवराज
- केएमडीके- थिरू ई आर ईस्वरम, एकेपी चिनराज
- आरएसपी- एमके प्रेमचंद्रम
- केरला कांग्रेस- पीजे जोसेफ, फ्रांसेस जॉर्ज के
एनडी की बैठक में साथ आए हैं ये राजनीतिक दल
एनडीए विपक्षी एकता को जवाब देने के लिए अपने पुराने साथियों को अपने साथ लाने की मुहीम में जुटा है। भाजपा ने उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड समेत अन्य राज्यों के दलों को साथ लाने की कवाय कर रहा है। एनडीए की बैठक के ठीक पहले एनडीए में शामिल हुए उत्तर प्रदेश की सुहेलदेव भारतीय समज पार्टी के ओमप्रकाश राजभर शामिल हो गई है। जो हर हाल में इस बैठक में शामिल होंगे। वहीं चिराग पासवान को भी जे पी नड्डा ने बैठक में शामिल होने के लिए आमंत्रण भेजा है1 इसके अलावा चिराग पासवान के चाचा पशुपति पारस का गुट भी इस बैठक में शामिल होंगे। भाजपा का दावा है कि लगभग 20 दलों ने इस बैठक में शामिल होने के लिए हामी भरी है।
एनडीए की बैठक में शामिल होने वाले राजनीति दल
- महाराष्ट्र से एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना
- एनसीपी अजीत पवार ग्रुप
- बिहार एलजेपी के दोनों धड़
- उपेंद्र कुशवाहा
- जीतनराम मांझाी
- यूपी का अपना दल सोनेलाल
- संजय निषाद की निषाद पार्टी
- सुभासपा- ओमप्रकाश राजभर
- मेघालय संगमा की एनसीपी
- नागालैंड की एनडीपीपी
- मिजो नेशनल फ्रंट
- असम गण परिषद,
- सिक्किम की एमकेएम
- पवन कल्याण की जनसेना
- हरियाण में जननायक जनता पार्टी
- तमिलनाडु एमआईएमडीएमके
- तमिल मानिला कांग्रेस
- इंडिया मक्कल कलवी मुनेत्रNDA meeting पर खड़गे ने किया सवाल- कौन सी 30 पार्टियां पीएम मोदी के साथ हैं उनके नाम तो बताइए












Click it and Unblock the Notifications