NDA meeting पर खड़गे ने किया सवाल- कौन सी 30 पार्टियां पीएम मोदी के साथ हैं उनके नाम तो बताइए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की अध्‍यक्षता में 18 जुलाई को दिल्‍ली में आयोजित की जारी राष्ट्रीय जनतान्त्रिक गठबन्धन (NDA) की बैठक पर कांग्रेस पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge)ने कटाक्ष किया है।

बता दें लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी बिसात सजनी शुरू हो चुकी है। जहां बेंगलुरू में कांग्रेस पार्टी के मेजबानी में 17 और 18 जुलाई को 26 विपक्षी पार्टियां एकत्र होकर मेगा बैठक करने वाले हैं। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्‍यक्षता में एनडीए 18 जुलाई को अपने सहयोगी दलों के साथ मिलकर अहम बैठक हो रही है

nda-meeting

खड़गे ने सोमवार को एक ट्टीट किया जिसमें उन्‍होंने लिखा
मुझे इस की हैरानी है कि पीएम मोदी ने एक बार राज्यसभा में कहा था कि मैं सभी विपक्षियों पर अकेला ही भारी हूं। अगर वो अकेले ही विपक्षियों पर भारी हैं तो वो 30 राजनीतिक दलों को एकत्र क्‍यों कर रहे हैं? इसके साथ ही वो लोग उन 30 पार्टियों का नाम तो बताएं। क्‍या वे पार्टियां चुनाव आयोग के साथ पंजीकृत भी हैं?

खड़गे ने कांग्रेस के गठबंधन को लेकर‍ कहा हमारे साथ जो लोग हैं वो लोग हमेशा हमारे साथ रहेहैं। हमने अपने सहयोगियों के साथ संसद के अंदर और संसद के बाहर मिलकर काम किया। इसके साथ ही खड़गे ने दावा किया कि हम जो कर रहे हैं उसे देखकर वो घबरा गए हैं। उन्‍होंने कहा हम जो कर रहे हैं उससे वे चकित हैं, इसलिए वे अपनी ताकत दिखाने के लिए पार्टियों के गुटों को इकट्ठा कर रहे हैं।

इसके साथ ही कांग्रेस पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष ने कहा विपक्षी पार्टी की अहम बैठक के ठीक पहले प्रवर्तन निदेशालय ने तमिलनाडु के उच्‍च शिक्षा मंत्री के आवास पर छापेमारी की गई है। तमिलनाडु के शिक्षा मंत्री डॉ. के. पोनमुडी के खिलाफ ईडी की छापेमारी की हम निंदा करते हैं। खड़गे ने कहा वो मोदी सरकार विपक्षी को डराने और अलग करने की कोशश कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+