UPA हुआ खत्म, अब 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए विपक्ष ने बनाया I-N-D-I-A
बेंगलुरु में चल रही विपक्षी दलों की बैठक में आज दूसरे दिन इस नए गठबंधन को नया नाम दिया गया। साथ ही इस नए गठबंधन के अगले चेयरमैन का भी चुनाव होना है। सूत्रों के मुताबिक, यूपीए अब खत्म हो चुका है।
उसकी जगह अब 26 विपक्षी दलों को एकजुट करने वाले इस गठबंधन का नाम I-N-D-I-A रखा गया है। INDIA इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव एलायंस का संक्षिप्त नाम है।

विपक्षी दलों की बैठक का कल पहला दिन था। जिसनें करीब 26 पार्टियों ने हिस्सा लिया। पहले दिन बैठक में मौजूदा हालातों पर चर्चा हुई। इसके बाद रात्रिभोज के बाद बैठक को खत्म कर दिया गया। आज बैठक का दूसरा और सबसे महत्वपूर्ण दिन है।
विपक्ष के इस मेगा मीटिंग के दूसरे दिन इस नए गठबंधन को नया नाम दिया गया है। विपक्ष ने नए गठबंधन का नाम INDIA रखा है। इस नाम की पुष्टि शिवसेना (उद्धव) की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने ट्वीट कर की है। प्रियंका ने ट्वीट कर लिखा कि, तो 2024 होगा...टीम इंडिया बनाम टीम एनडीए। चक दे, इंडिया!
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को कहा कि कांग्रेस की सत्ता या प्रधानमंत्री पद में कोई दिलचस्पी नहीं है। खरगे ने विपक्ष की बैठक के दूसरे दिन की शुरुआत में कहा, 'इस बैठक में हमारी मंशा अपने लिए सत्ता हासिल करने की नहीं है। हमारा इरादा हमारे संविधान, लोकतंत्र, धर्मनिरेपक्षता और सामाजिक न्याय की रक्षा करना है।'
उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों के बीच राज्य स्तर पर मतभेद हैं, लेकिन उन्होंने साथ ही कहा कि ये मतभेद विचारधारा से संबंधित नहीं हैं। कांग्रेस प्रमुख ने कहा, 'ये मतभेद उतने बड़े नहीं है कि हम उन्हें महंगाई की मार झेल रहे मध्यम वर्ग और आम आदमी की खातिर, बेरोजगारी से जूझ रहे हमारे युवाओं की खातिर, गरीबों की खातिर और पर्दे के पीछे चुपचाप कुचले जा रहे दलितों, आदिवासियों और अल्पसंख्यकों की खातिर पीछे नहीं छोड़ सकते।' उन्होंने कहा कि यहां 26 दल एकजुट हुए हैं और ये आज 11 राज्यों की सरकारों में हैं।
विपक्ष की संयुक्त बैठक पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और TMC नेता ममता बनर्जी ने कहा, 'यह एक अच्छी, सार्थक बैठक है। रचनात्मक निर्णय लिए जाएंगे... आज जो चर्चा हुई उसके बाद का नतीजा इस देश के लोगों के लिए सही हो सकता है।'
विपक्ष की संयुक्त बैठक पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और TMC नेता ममता बनर्जी ने कहा, 'यह एक अच्छी, सार्थक बैठक है। रचनात्मक निर्णय लिए जाएंगे... आज जो चर्चा हुई उसके बाद का नतीजा इस देश के लोगों के लिए सही हो सकता है।'












Click it and Unblock the Notifications