Opposition Meeting: विपक्षी दलों ने क्यों चुना 'INDIA' बनाम पीएम मोदी का रास्ता? कपिल सिब्बल ने बताई वजह
विपक्ष की बैठक में बड़ा ऐलान किया गया। नए गठबंधन का नाम इंडियन नेशनल डेवेलपमेंटल इंक्लूसिव एलायंस रखा गया है। आगामी लोकसभा चुनाव में एनडीए के विरोध में विपक्ष ने ये गठबंधन हुआ।
इंडियन नेशनल डेवेलपमेंटल इंक्लूसिव एलायंस (INDIA), यही नाम है विपक्षी दलों की एकजुटता से बने गठबंधन का। बेंगलुरु में मंगलवार को विपक्षी दलों की अहम बैठक में इसका ऐलान किया गया। मंच ने गठबंधन के नेताओं ने कहा कि इसे एनडीए के विरोध में खड़ा होने के लिए बनाया गया है। बैठक में ये कहा गया कि विपक्ष का गठबंधन यानी 'INDIA' एनडीए और पीएम मोदी को टक्कर देने के लिए है। ऐसे में गठबंधन के नाम को लेकर उठ रहे सवाल पर कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने इसकी अहम वजह बताया है। उन्होंने कहा कि विपक्षी ने अपनी दृष्टि में देश के लिए सही रास्ता चुना है।
विपक्ष के गठबंधन के नाम और एजेंडे को लेकर कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने मीडिया के सवाल का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि असम, उत्तर प्रदेश, गुजरात, उत्तराखंड में हैं। और कहा हैं। अगर ये मिटते ही जा रहे हैं हिंदुस्तान से तो इंडिया बनाम पीएम मोदी होगी ही। भाजपा केवल चार पांच राज्यों में है। बाकी में अवैध तरीके से सरकार गिराई। अगर ये डेमोक्रेसी की परिभाषा को अपना लें तो स्थिति बेहतर होगी। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी जी जिस भारत की बात कर रहे हैं, वो केवल दो चार चंद लोगों का है। ऐसे में विपक्ष की इस गठबंधन की आश्यकता पड़ी।

वहीं बैठक के बाद पीडीपी चीफ महबूबा मुफ्ती ने कहा कि आजादी के बाद यह पहली बार है कि जब ज्यादातर राजनीतिक दल एक साथ आने की जरूरत महसूस कर रहे हैं। महबूबा ने मौजूदा स्थिति की तुलना अंग्रजी हुकूमत के वक्त से की। महबूबा मुफ्ती ने कहा कि मौजूदा सरकार की मानसिकता अंग्रेजों जैसी है। उन्होंने भाजपा सरकार संविधान को नष्ट करने का आरोप लगाया। पीडीपी चीफ ने कहा कि आज न केवल आंतरिक बल्कि बाहरी तौर पर भी भारत उथल-पुथल के दौर से गुजर रहा है।
कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने एडीए के बैठक को लेकर तंज कसा। उन्होंने कहा कि उन्हें (पीएम मोदी) को लंबे समय बाद एनडीए की याद आई है। कांग्रेस नेता ने कहा कि पहले तो पीएम ने कहा था कि उन्हें एनडीए की जरूरत ही नहीं, वे अकेले काफी हैं। लेकिन अब वे एक बैठक कर रहे हैं, जिससे पता चलता है कि कुछ गड़बड़ है।












Click it and Unblock the Notifications