INDIA vs NDA: विपक्ष के 'नए गठबंधन' का नाम, सोशल मीडिया पर भूचाल, जानिए नेटिजन्स क्या बोले?

INDIA vs NDA सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। बेंगलुरू में विपक्षी दलों की बैठक के बीच सोशल मीडिया पर इस ट्रेंड का आधार विपक्षी दलों के गठबंधन का नया नाम है। सूत्रों के अनुसार 26 विपक्षी दलों का गठबंधन INDIA होगा।

राष्ट्रीय जनता दल और शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने इस पर ट्वीट भी किया है। दोनों राजनीतिक दलों के अलावा नेटिजन्स भी सोशल मीडिया पर कमेंट्स कर रहे हैं। यूजर्स ने कहा है कि ये एक अच्छा प्रयास है।

INDIA vs NDA

प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि 2024 में लोक सभा चुनाव Team INDA vs Team NDA होगा। उन्होंने उत्साह भरने के लिए चक दे इंडिया भी कहा। राजद के ट्वीट में भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा गया, अब भाजपा को इंडिया कहने में भी तकलीफ होगी।

नीचे देखिए सोशल मीडिया रिएक्शंस-

मनीष नाम के एक यूजर ने @_manishkapoor हैंडल पर इमोजी शेयर कर लिखा, रुला दिया। इसके अलावा भी कई यूजर्स ने कमेंट किए। कुमार गौतम नाम के यूजर ने कहा कि इंडिया जीतेगा।

मुकाबला इंडिया और हिंदुस्तान के बीच

रोहन भार्गव नाम के यूजर ने कहा कि विपक्षी दलों की तरफ से ये एक अच्छी शुरुआत है। भक्ति भारत नाम के यूजर ने (@meradeshfirst) हैंडल पर लिखा कि मुकाबला India vs Bharat होगा। इस यूजर ने कहा, भारत या हिंदुस्तान की ही होगी। हालांकि, शतरंज की बिसात पर चाल अच्छी है।

मुख्यमंत्रियों के अलावा पूर्व CM भी शामिल

बता दें कि विपक्षी दलों की मीटिंग में बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और पंजाब के मुख्यमंत्रियों के अलावा कई पूर्व मुख्यमंत्री भी शामिल हो रहे हैं। महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे, जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती और उमर अब्दुल्ला भी बैठक में मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें- रेसलिंग फेडरेशन (WFI) चीफ बृज भूषण को यौन उत्पीड़न मामले में अंतरिम जमानत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+