'प्रधानमंत्री पद के अस्थिर दावेदार', बेंगलुरू में नीतीश के लिए लगे पोस्टर पर डीके शिवकुमार ने दिया जवाब
लोकसभा चुनाव 2024 में पीएम मोदी को सत्ता से बेदखल करने के लिए बेंगलुरू में विपक्षी दलों के दिग्गज नेता जुटे हैं। कांग्रेस की मेजबानी में आयोजित बैठक के मौके पर बेंगलुरू की सड़कों पर बिहार सीएम नीतीश कुमार की फोटो के साथ दो पोस्टर नजर आए। जिसको लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है।
हालांकि मंगलवार को विपक्ष की मीटिंग के दिन बेंगलुरू में तीन-चार जगहों पर लगाए पोस्टरों को बेंगलुरू पुलिस ने हटवा दिया है लेकिन इस पोस्टर को लेकर कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने भाजपा पर कटाक्ष किया है।

जानिए बेंगलुरू में लगे पोस्टर पर क्या लिखा है?
बता दें बेंगलुरु में विपक्षी दलों की बैठक से पहले आज बेंगलुरू की मुख्य सड़कों पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को टॉरगेट करते हुए पोस्टर लगे हुए थे जिसमें सुल्तानगंगज पुल के ढहने की घटना के लिए नीतीश कुमार को जिम्मेदारठहरायागया था वहीं दूसरे नीतीश कुमार की फोटो लगे दूसरे पोस्टर पर लिखा था 'प्रधानमंत्री पद के अस्थिर दावेदार।'
नीतीश कुमार जो पहले एनडीए गठबंधन का हिस्सा थे उनके पोस्टर लगाए जाने पर कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने भाजपा पर कटाक्ष किया है।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को निशाना बनाने वाले पोस्टरों पर शिवकुमार ने कहा बीजेपी सोचती है कि वे एक बड़ा खतरा हैं। उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी इन सभी ताकतों से लड़ने के लिए तैयार है। इसके साथ ही शिवकुमार ने कहा नीतीश कुमार हमारी कर्नाटक की राजनीति को दूसरों से बेहतर जानते हैं।
बता दें बिहार सीएम नीतीश कुमार के ये पोस्टर बेंगलुरू के चालुक्य सर्कल, विंडसर मैनर ब्रिज और हेब्बल के पास एयरपोर्ट रोड पर लगे हुए हैं।
नीतीश कुमार की फोटो के साथ लगे इस पोस्टर पर लिखा है अस्थिर प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार। हालांकि मंगलवार सुबह बेंगलुरु पुलिस द्वारा इन पोस्टरों को हटा दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications