Opposition Meeting: बेंगलुरू की मीटिंग के बाद ममता की हुंकार, क्या NDA INDIA को चैलेंज कर सकेगा?
Opposition Meeting: बेंगलुरु में विपक्षी दलों की मीटिंग के बाद 2024 के चुनावों के लिए विपक्षी गठबंधन को भारतीय राष्ट्रीय विकासात्मक समावेशी गठबंधन - I.N.D.I.A. का नाम दिया गया है।
तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने मीटिंग के बाद चुनौती भरे अंदाज में पूछा, क्या राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) विपक्षी गठबंधन- आईएनडीआईए को चुनौती दे सकता है?

बता दें कि विपक्षी दलों की बैठक में 26 दल शामिल हुए। कांग्रेस के अलावा बिहार में सत्तारूढ़ जदयू-राजद और दिल्ली-पंजाब में सरकार चला रही आम आदमी पार्टी (AAP) के कद्दावर नेता भी मीटिंग में पहुंचे।
विपक्षी दलों की बैठक में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, बिहार के सीएम नीतीश कुमार, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के अलावा कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे भी बैठक में शामिल हुए।
महाराष्ट्र के पूर्व सीएम शरद पवार, बिहार के पूर्व CM लालू प्रसाद यादव और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के अलावा जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती और उमर अब्दुल्ला जैसे नेता भी बैठक में पहुंचे।












Click it and Unblock the Notifications