Opposition Manipur Visit Live: रिलीफ कैंप का दौरा कर विपक्षी सांसदों ने जताई चिंता, शांति की पहल पर जोर

Manipur Violence live update: एक ओर मणिपुर में जमकर हिंसा हो रही, तो वहीं दूसरी ओर विपक्षी दल उसको लेकर संसद में जमकर हंगामा कर रहे। मामले की गंभीरता को देखते हुए विपक्षी दलों के गठबंधन इंडियन नेशनल डिवेलपमेंटल इनक्लूसिव अलायंस (INDIA) का एक दल आज मणिपुर पहुंचा और वहां पर जमीनी हालात का जायजा लिया। इस टीम में 16 दलों के 21 सांसद शामिल हैं। पढ़ें इस खबर से जुड़ा हर अपडेट लाइव-

Opposition Manipur

LIVE Feed
Jul 29, 2023, 10:01 PM IST

पूर्वी इम्फाल के रिलीफ कैंप में पहुंचे विपक्षी सांसद

मणिपुर के हिंसाग्रस्त लोगों से मिलने पहुंचे विपक्षी दलों के सांसद पूर्वी इम्फाल में आइडियल कॉलेज रिलीफ कैंप में पहुंचे। विपक्षी सांसदों में केरल के सांसद मौजूद रहे।
Jul 29, 2023, 9:58 PM IST

कांग्रेस का स्मृति ईरानी से तीखा सवाल

मणिपुर में हिंसा को लेकर कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से तीखा सवाल किया है। कांग्रेस ने ट्वीट कर सवाल किया, राष्ट्रीय महिला आयोग क्या आपके मंत्रालय के तहत नहीं आता? महिलाओं के साथ हिंसा की जवाबदेही किसकी है?
Jul 29, 2023, 9:56 PM IST

मणिपुर के हालात पर डीएमके सांसद कनिमोझी का बयान

मणिपुर के हालात पर डीएमके सांसद कनिमोझी ने कहा, हिंसा प्रभावित लोगों के लिए बनाए गए राहत शिविरों भी अच्छी स्थिति में नहीं हैं क्योंकि वहां बुनियादी सुविधाएं नहीं हैं। जो भोजन वितरित किया जा रहा है वह भी पर्याप्त नहीं है।
Jul 29, 2023, 9:53 PM IST
दिल्ली

राशिद अल्वी बोले- मणिपुर पर सीबीआई जांच से अच्छे नतीजे नहीं आएंगे

मणिपुर मुद्दे पर कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने कहा, ''सीबीआई जांच से अच्छे नतीजे नहीं आएंगे...जब तक पीएम मोदी और राज्य के मुख्यमंत्री समस्याओं का समाधान नहीं करते, तब तक सीबीआई कुछ नहीं कर सकती...पता नहीं पीएम मोदी को किस बात से नफरत है मणिपुर के लोगों के प्रति कि वह उनका नाम लेने, अपील करने या संसद में बयान देने के लिए तैयार नहीं हैं।
Jul 29, 2023, 9:43 PM IST

मणिपुर के हालात पर सरकार को एक रोडमैप देना होगा: कांग्रेस सांसद

मणिपुर के हालात पर कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा, हमने कुल 4 राहत शिविरों का दौरा किया है, चुराचांदपुर में 2, इंफाल में 1 और मोइरांग में 1। हर कोई शांति चाहता है और हर कोई अपना जीवन बनाना चाहता है। हम अपनी दूसरी टीम से मिलेंगे और अपने अनुभव साझा करेंगे और कल हम राज्यपाल से मिलेंगे। हम लोगों की अपेक्षाओं को समझने के लिए मणिपुर आए हैं। हम हालात के बारे में संसद में बात करेंगे। गोगोई ने कहा, "हमें लगता है कि संसद को इस पर चर्चा करनी चाहिए और मुझे लगता है कि बहुत देरी हुई है। सरकार को एक रोडमैप देना होगा और हम सभी सरकार की योजना को सुनना चाहते हैं और अपने सुझाव देना चाहते हैं।"
Jul 29, 2023, 9:39 PM IST

सीएम एन बीरेन सिंह से अपील, मिलकर काम करें सभी लोग: कांग्रेस सांसद अधीर रंजन

मणिपुर दौरे पर पहुंची I.N.D.I.A गठबंधन की एक टीम ने बिष्णुपुर जिले के मोइरंग कॉलेज राहत शिविर का दौरा किया। बिष्णुपुर जिले में एक राहत शिविर का दौरा करने के बाद, कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा, "मैं मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह से अपील करना चाहता हूं और इन राहत शिविरों में रहने वाले लोगों से मिलना चाहता हूं। जमीनी स्तर पर स्थिति यह है कि आम लोगों को बहुत कठिनाइयों को झेलना पड़ रहा है। हम सभी को उनके लिए काम करना होगा"
Jul 29, 2023, 9:35 PM IST

मणिपुर हिंसा पर पूर्व सेना प्रमुख नरवणे क्या बोले?

मणिपुर हिंसा में विद्रोहियों को 'चीनी सहायता' पर पूर्व सेना प्रमुख मनोज मुकुंद नरवणे ने कहा, विदेशी एजेंसियों की संलिप्तता से इंकार नहीं किया जा सकता।
Jul 29, 2023, 9:32 PM IST
दिल्ली

मणिपुर में लोगों के घावों पर मरहम लगाने की कोशिश विपक्ष का नाटक: भाजपा

I.N.D.I.A पार्टियों के विपक्षी सांसदों के मणिपुर दौरे पर बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव तरूण चुघ ने कहा, "यह महज दिखावा है... पीएम मोदी की सरकार मणिपुर में लोगों के घावों पर मरहम लगाने की कोशिश कर रही है लेकिन विपक्ष केवल नाटक कर रहा है।"
Jul 29, 2023, 9:30 PM IST

पीएम मोदी सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के साथ मणिपुर का दौरा करें, विपक्ष भी साथ होगा: कांग्रेस

I.N.D.I.A पार्टियों के विपक्षी सांसदों की दूसरी टीम ने मणिपुर के चुराचंदपुर जिले में डॉन बॉस्को स्कूल में एक राहत शिविर का दौरा किया। कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा, केंद्र सरकार कह रही है कि मणिपुर में शांति बहाल हो गई है तो लोग राहत शिविरों में क्यों रह रहे हैं? वे अपने घर वापस क्यों नहीं जा पा रहे हैं? अगर पीएम मोदी सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के साथ मणिपुर का दौरा करने का फैसला करते हैं तो हम उनके साथ जाना चाहेंगे।
Jul 29, 2023, 9:29 PM IST
बिहार

मणिपुर जाएं, लेकिन संसद में चर्चा से क्यों भाग रहे विपक्षी सांसद: पूर्व डिप्टी सीएम

विपक्षी सांसदों के मणिपुर दौरे पर बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता सुशील मोदी ने कहा, विपक्ष को कहीं भी जाने का अधिकार है लेकिन संसद का सत्र चल रहा है। सरकार बहस के लिए तैयार है तो ये क्यों भाग रहे हैं? पिछले 7 दिनों से उन्होंने संसद नहीं चलने दी...इनको मालूम है कि सरकार जवाब देने में हावी हो जाएगी इसलिए ये बहस नहीं चाहते।
Jul 29, 2023, 9:25 PM IST

मेघालय के CM ने कहा- उम्मीद है आगे भी नॉर्थ ईस्ट में रुचि बनी रहेगी

I.N.D.I.A गठबंधन के सांसदों के मणिपुर दौरे पर मेघालय CM कॉनराड संगमा ने कहा, कोई भी राजनीतिक दल दौरा कर सकता है। मुझे उम्मीद है कि न केवल ऐसी स्थितियों में, बल्कि अन्य समय में भी राजनीतिक दलों की नॉर्थ ईस्ट में रुचि बनी रहेगी और वे देखेंगे कि नॉर्थ ईस्ट को किन समस्याओं और चुनौतियों का सामना करना पड़ता है....सब शांति चाहते हैं।
Jul 29, 2023, 9:23 PM IST
मणिपुर

मणिपुर की रैली में नारको टेररिज्म के खिलाफ रैली

इम्फाल में मणिपुर इंटीग्रिटी पर समन्वय समिति (COCOMI) ने आज सुबह इम्फाल के थाउ ग्राउंड से नारको टेररिज्म के खिलाफ एक रैली निकाली।
Jul 29, 2023, 9:02 PM IST

चुराचांदपुर जाने के बाद टीएमसी और RJD सांसदों के बयान

मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में एक राहत शिविर का दौरा करने के बाद, टीएमसी सांसद सुष्मिता देव ने कहा, "हमारे लिए यहां आना और पीड़ितों से मिलना महत्वपूर्ण था, दुखद बात यह है कि भारत सरकार को एक प्रतिनिधिमंडल भेजना चाहिए था लेकिन यहां विपक्षी दलों को एक प्रतिनिधिमंडल भेजना पड़ा।" राहत शिविर का दौरा करने वाली टीम में राजद सांसद मनोज झा भी शामिल रहे। उन्होंने पीड़ितों से मिलने के बाद कहा, "हमने यहां राहत शिविर में कई लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। हमने उन्हें आश्वासन दिया है कि स्थिति में बदलाव आएगा और हम सभी उसी दिशा में काम कर रहे हैं।"
Jul 29, 2023, 8:58 PM IST

किसी से बात नहीं करना चाहते मणिपुर के लोग: अधीर रंजन

मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में एक राहत शिविर का दौरा करने के बाद कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा, "उनके चेहरों से साफ है कि वे बेहद डरे हुए हैं। वे किसी से बात नहीं करना चाहते। वे जानते हैं कि यह सरकार कुछ भी मुहैया नहीं कराने जा रही है। उनकी मदद करो।"
Jul 29, 2023, 3:18 PM IST

बहुत भयानक स्थिति- अधीर रंजन

कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि इन लोगों का चेहरा देखकर पता चलता है कि ये डरे हुए हैं। इन लोगों को सरकार पर बिल्कुल भी विश्वास नहीं है। बहुत भयानक स्थिति पैदा हो चुकी है।
Jul 29, 2023, 3:17 PM IST

विपक्षी दलों के I.N.D.I.A गठबंधन के सांसदों के एक प्रतिनिधिमंडल ने चुराचांदपुर ज़िले में एक राहत शिविर का दौरा किया।
Jul 29, 2023, 2:24 PM IST

दो टीम में बंटे

राजद सांसद मनोज झा ने कहा कि अभी कोई रणनीति नहीं है। हम दो समूहों में विभाजित हैं और हमारा एकमात्र प्रयास मणिपुर के लोगों की बात सुनना है। उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। हम कई राहत शिविरों का दौरा करेंगे और राज्य के लोगों से बात करेंगे। हम राज्यपाल से मिलेंगे और चर्चा करेंगे।
Jul 29, 2023, 2:16 PM IST

सर्वे करना चाहता है विपक्ष

कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि राज्यपाल से हमारी कई मांगें हैं। हम कोई भी फैसला लेने से पहले एक सर्वेक्षण कराना चाहते हैं और आपस में चर्चा करना चाहते हैं।
Jul 29, 2023, 1:26 PM IST

कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा कि हम चाहते हैं कि जनता की मांग सुनी जाए और हम लोगों की मांग का प्रतिनिधित्व करने जा रहे हैं। हम मणिपुर के लोगों और उनकी चिंताओं का प्रतिनिधित्व करने आए हैं।
Jul 29, 2023, 1:23 PM IST

विपक्षी सांसदों का दल मणिपुर पहुंच गया है। वो वहां पर जमीनी हालात का जायजा लेंगे।
Jul 29, 2023, 11:54 AM IST

राज्यपाल ने किया दौरा

मणिपुर की राज्यपाल अनुसुइया उइके ने चुराचांदपुर में राहत केंद्रों का दौरा किया। उन्होंने कहा कि लोग पूछ रहे हैं कि राज्य में शांति कब बहाल होगी। मैं लगातार कोशिश कर रही हूं कि शांति बहाल करने के लिए दोनों समुदायों के लोग एक-दूसरे से बात करें। हम उनसे भी बात कर रहे हैं और सभी राजनीतिक दलों से इस प्रक्रिया में मदद करने के लिए भी कहा है।
Jul 29, 2023, 9:35 AM IST

दिल्ली से रवाना हुआ दल

विपक्षी गठबंधन INDIA के सांसद दिल्ली हवाई अड्डे से मणिपुर के लिए प्लेन में बैठे।
Jul 29, 2023, 8:37 AM IST

जयंत चौधरी ने कही ये बात

RLD प्रमुख जयंत चौधरी ने कहा कि मणिपुर और यहां के लोगों का दर्द समझना प्रधानमंत्री मोदी की जिम्मेदारी है। वे अलग-अलग राज्यों में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। हम मणिपुर जाएंगे और लोगों की समस्याएं समझेंगे। हमें उम्मीद है कि सरकार इसे सकारात्मक तरीके से लेगी और हम मदद करने जा रहे हैं, ना कि उनकी समस्याएं बढ़ाने के लिए। बीजेपी ने मुद्दे को भटकाने की कोशिश की और वे संसद में इस मुद्दे पर चर्चा करने के लिए तैयार नहीं हैं।
Jul 29, 2023, 8:36 AM IST

संसद में उठाएंगे वहां के मुद्दे: गौरव गोगोई

कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा कि आने वाले सप्ताह में हम मणिपुर के लोगों की चिंताओं को संसद के सामने रखना चाहते हैं, जो लोग एक भारत की बात करते थे उन्होंने मणिपुर में दो पक्ष बना दिए हैं।
Jul 29, 2023, 8:35 AM IST

सरकार ने जिम्मेदारी नहीं निभाई: अधीर रंजन

कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि हम वहां राजनीतिक मुद्दे उठाने के लिए नहीं बल्कि मणिपुर के लोगों के दर्द को समझने के लिए जा रहे हैं। हम सरकार से मणिपुर में उभरी संवेदनशील स्थिति का समाधान खोजने की अपील कर रहे हैं। सरकार ने अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाई है। हम मणिपुर में जमीनी स्तर पर वास्तविक स्थिति का आकलन करने जा रहे हैं।
Jul 29, 2023, 8:34 AM IST

'चर्चा से भाग रही सरकार'

AAP सांसद सुशील गुप्ता ने कहा कि सरकार चर्चा के लिए तैयार नहीं है और PM संसद में नहीं आ रहे हैं। इसलिए हमने जमीनी हालात देखने के लिए मणिपुर का दौरा करने का फैसला किया है।
Jul 29, 2023, 8:30 AM IST

एयरपोर्ट पहुंचे सांसद

विपक्ष की टीम एयरपोर्ट पहुंचनी शुरू हो गई है। वहां से वो मणिपुर जाएंगे।
Jul 29, 2023, 8:27 AM IST

दो दिन का रहेगा दौरा

विपक्ष के 21 सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल 29 और 30 जुलाई को मणिपुर का दौरा करेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+