विपक्षी दलों के तेवर नर्म नहीं, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की तैयारी- सूत्र

संसद से राहुल गांधी की अयोग्यता बाद कांग्रेस लगातार विपक्षी दलों की एकजुटता पर काम रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक विपक्षी दल अब लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की तैयारी में हैं।

Om Birla

पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस के दिग्गज नेताओं की अन्य दलों के साथ बैठकों के दौर के बाद अब एजेंडा सेट हो गया है। अन्य दलों की एकजुटता के प्रयास में जुट कांग्रेस अब लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला के खिलाफ प्रस्ताव ला सकती है। सूत्रों की मानें तो ये प्रस्ताव कांग्रेस सांसदों की बैठक में रखा गया था, जिसे अब अन्य विपक्षी दलों के साथ पेश किया जा सकता है।

राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर मंगलवार को एक बैठक हुई थी। जिसमें टीएमसी, एनसीपी, समेत कई अन्य दलों के प्रमुख नेता शामिल हुए थे। बैठक में सोनिया गांधी, राहुल गांधी समेत कई कांग्रेसी दिग्गज मौजूद रहे। बैठक में संसद के दोनों सदनों में विपक्ष की रणनीति पर चर्चा की गई। इसके साथ राहुल के अयोग्यता, उनको सरकारी बंगला खाली करने नोटिस और अडानी ग्रुप पर लगे आरोपों की जेपीसी से जांच कराने के मुद्दे पर केंद्र को घेरने की स्ट्रेटजी पर चर्चा हुई। बैठक में ये कहा गया कि सेशन कोर्ट का ये आदेश कोई मायने नहीं रखता। राहुल गांधी इसके खिलाफ अपर कोर्ट में जाएंगे।

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि कांग्रेस के सांसद और नेता मंगलवार शाम सात बजे लाल किले से टाउन हॉल तक 'लोकतंत्र बचाओ मशाल शांति मार्च' में हिस्सा लेंगे। अगले 30 दिनों में देश भर में ब्लॉक, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं की भागीदारी से 'जय भारत सत्याग्रह' का भी आयोजन होगा।

वहीं कांग्रेस के सूत्रों का कहना है कि विपक्षी दल सोमवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ला सकते हैं। कांग्रेस सांसदों की बैठक में रखा गया था प्रस्ताव कांग्रेस इस संबंध में अन्य विपक्षी दलों से बात कर रही है।

Recommended Video

    जगदीप धनखड़ ने Rahul Gandhi के बयान को दोहराया, 'कभी भी हवा निकल सकती है' | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+