राहुल गांधी जी, सरदार पटेल के नाम पर कितनी योजनाएं चलायीं आपने?

Rahul Gandhi
नई दिल्ली। गुजरात के बारडोली में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने खुले मंच से राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ यानी आरएसएस की विचारधारा को जहरीला करार दिया। साथ ही कहा कि सरदार पटेल मेरे दिल में बसते हैं। राहुल के इस बयान पर आरएसएस के कार्यकर्ता ने तीखी प्रतिक्रिया के साथ सवाल किया है, "हां आरएसएस की विचारधारा जहरीली है, लेकिन सिर्फ कांग्रेस के लिये और अगर सरदार पटेल वाकई में कांग्रेसियों के दिल में बसते हैं, तो राहुल गांधी जी आपने उनके नाम पर कितनी योजनाएं चलायी हैं, बस आप इतना बता दीजिये।"

आरएसएस से लंबे समय से जुड़े हुए व न्यू डेल्ही पोस्ट के चीफ एड‍िटर कुनाल किशोर ने राहुल गांधी के भाषण पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष ने जो कहा, वो सही कहा। आरएसएस जहरीली है, लेकिन किसके लिये है, उन्होंने यह नहीं बताया। वो असल में जहरीली है कांग्रेस के लिये। अगर संघ वाकई में जहरीला था तो आप ही के जवाहर लाल नेहरू ने आरएसएस को गांधी जी की हत्या के 10 साल बाद गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल क्यों किया? क्या तब आरएसएस का जहरीला पन खत्म हो गया था?

आरएसएस के एक आम कार्यकर्ता का कहना है कि आप गांधीवादी विचारधारा की बात करते हैं। और अगर आप यह सोचते हैं कि देश का प्रत्येक व्यक्त‍ि जो गांधी जी को मानता है, वो आपकी नीतियों से संतुष्ट है, तो आप गलत हैं। इसका सबसे बड़ा उदाहरण जयप्रकाश नारायण हैं। जेपी ने आंदोलन किया, इंदिरा गांधी के ख‍िलाफ, जबकि वो खुद गांधी के विचारों को बहुत मानते थे।

गौरतलब है कि राहुल गांधी ने गुजरात में आज जमकर संघ को खरीखोटी सुनायी और नरेंद्र मोदी के ख‍िलाफ आग उगली। अब देखना यह होगा कि राहुल की यह आग लोकसभा चुनाव में भाजपा को रोक पाती है या नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+