यूपी-उत्तराखंड सहित 5 राज्यों के चुनाव का सर्वे, BJP के लिए आई बड़ी खुशखबरी

यूपी और उत्तराखंड सहित पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव को लेकर क्या है देश का मडू?

नई दिल्ली, 9 अक्टूबर: 2022 में होने वाले पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में भले ही चार-पांच महीनों का वक्त बाकी है, लेकिन देश का सियासी पारा अभी से गर्म होने लगा है। जीत-हार के गणित को लेकर पार्टियों ने रणनीति बनानी शुरू कर दी है और सभी दल अपनी-अपनी विजय के दावे कर रहे हैं। इस बीच यूपी, उत्तराखंड, गोवा, मणिपुर और पंजाब को लेकर एबीपी सी-वोटर्स का ओपिनियन पोल सामने आया है, जिसमें भारतीय जनता पार्टी के लिए बड़ी खुशखबरी है। दरअसल इस ओपिनियन पोल में पंजाब को छोड़कर बाकी चार राज्यों में भाजपा की वापसी होती हुई नजर आ रही है।

क्या कहते हैं ओपिनियन पोल के आंकड़े

क्या कहते हैं ओपिनियन पोल के आंकड़े

एबीपी सी-वोटर्स ओपिनियन पोल के मुताबिक, अगले साल उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा एक बार फिर दमदार प्रदर्शन के जरिए अपनी सत्ता बरकरार रखने में कामयाब हो सकती है। वहीं, पंजाब को लेकर सबसे ज्यादा चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। दरअसल, ओपिनियन पोल के आंकड़ों के मुताबिक, पंजाब में त्रिशंकु विधानसभा के आसार बन रहे हैं और अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर सकती है।

यूपी में भाजपा को मिलेगा कितना वोट शेयर?

यूपी में भाजपा को मिलेगा कितना वोट शेयर?

ओपिनियन पोल के आंकड़ों में अगर वोट शेयर की बात करें तो, उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में 41.3 फीसदी वोट शेयर हासिल करती हुई नजर आ रही है। वहीं, समाजवादी पार्टी को 32 फीसदी और मायावती की बीएसपी को 15 फीसदी वोट शेयर मिल सकता है। सबसे ज्यादा बुरी खबर कांग्रेस के लिए है, जिसके खाते में केवल 6 फीसदी वोट शेयर जाता हुआ ही दिख रहा है। यूपी के बाकी दल भी 6 फीसदी वोट शेयर हासिल कर सकते हैं।

यूपी में किस दल को मिल सकती हैं कितनी सीटें

यूपी में किस दल को मिल सकती हैं कितनी सीटें

आपको बता दें कि इससे पहले 2017 के यूपी विधानसभा चुनाव में भी भाजपा को 41.4 फीसदी वोट शेयर मिला था। सीटों के नजरिए से देखें, तो भाजपा यूपी में 241 से 249 सीटें हासिल कर सकती है। वहीं, समाजवादी पार्टी के खाते में 130 से 138 सीटें जाती हुई नजर आ रही हैं। ओपिनियन पोल के आंकड़ों के मुताबिक, बहुजन समाज पार्टी के प्रदर्शन में कोई सुधार होता हुआ नहीं दिख रहा और पार्टी इस बार भी 15 से 19 सीटों पर ही सिमट सकती है। कांग्रेस को यूपी चुनाव में महज 3 से 7 सीटें ही मिलती हुई नजर आ रही हैं।

3 राज्यों में आम आदमी पार्टी बन रही बड़ी चुनौती

3 राज्यों में आम आदमी पार्टी बन रही बड़ी चुनौती

भाजपा के अलावा ओपिनियन पोल के आंकड़े आम आदमी पार्टी के लिए भी राहत भरे हैं। दरअसल, आम आदमी पार्टी को पंजाब के अलावा गोवा और उत्तराखंड में भी एक बड़ी चुनौती के रूप में उभरता हुआ देखा जा रहा है। वहीं, पांचों राज्यों में किए गए इस सर्वे में कांग्रेस के लिए कोई राहत की खबर नहीं है। भाजपा शासित चार राज्यों में जहां कांग्रेस कुछ खास करती हुई नजर नहीं आ रही, वहीं पंजाब में भी पार्टी के हाथों से सत्ता खिसकने के आसार बन रहे हैं।

पंजाब में AAP को कितनी सीटें?

पंजाब में AAP को कितनी सीटें?

ओपिनियन पोल के मुताबिक, 117 विधानसभा सीटों वाले पंजाब में आम आदमी पार्टी को 36 फीसदी वोट शेयर के साथ 49 से 55 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, कांग्रेस के खाते में 32 फीसदी वोट शेयर के साथ 30 से 47 सीटें जाती हुईं नजर आ रही हैं। शिरोमणि अकाली दल को ओपिनियन पोल के आंकड़ों में 22 फीसदी वोट शेयर के साथ 17 से 25 सीटें मिल सकती हैं। पंजाब में भाजपा की स्थिति सबसे ज्यादा खराब है और उसे महज 4 फीसदी वोट शेयर के साथ 1 सीट ही मिलती हुई नजर आ रही है।

उत्तरांखड में क्या रहेगा भाजपा का हाल?

उत्तरांखड में क्या रहेगा भाजपा का हाल?

भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड में एक बार फिर से सरकार बनाती हुई नजर आ रही है। ओपिनियन पोल के मुताबिक, उत्तराखंड में भाजपा को 45 फीसदी, कांग्रेस को 34 फीसदी, आम आदमी पार्टी को 15 फीसदी और अन्य दलों को 6 फीसदी वोट शेयर मिलता हुआ नजर आ रहा है। सीटों की अगर बात करें तो भाजपा को उत्तराखंड में 42 से 46 सीटें, कांग्रेस को 21 से 25 सीटें, आम आदमी पार्टी को 0 से 4 सीटें मिल सकती हैं। अन्य दलों के खाते में 0 से 2 सीटें जाती हुईं दिख रही हैं।

गोवा-मणिपुर का ओपिनियन पोल

गोवा-मणिपुर का ओपिनियन पोल

ओपिनियन पोल के आंकड़ों के मुताबिक, 40 विधानसभा सीटों वाले गोवा में भाजपा 24 से 28 सीटें हासिल कर एक बार फिर सरकार बनाती हुई नजर आ रही है। गोवा में कांग्रेस को 1 से 5 सीट, आम आदमी पार्टी को 3 से 7 सीट और अन्य दलों को 4 से 8 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, मणिपुर में भाजपा 21 से 25 सीटें, कांग्रेस 18 से 22 सीटें और नागा पीपुल्स फ्रंट 4 से 8 सीटें हासिल कर सकता है। 1-5 सीटें अन्य दलों के खाते में जाती हुईं दिख रही हैं। आपको बता दें कि 60 सीटों वाले मणिपुर में बहुमत के लिए 31 सीटें चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+