OPINION: तेलंगाना में सीएम केसीआर हैट्रिक के कितने करीब, चुनावी सर्वे से मिल रहा है रुझान

तेलंगाना में चुनाव प्रचार रफ्तार पकड़ने लगा है। सभी पार्टियां अपने-अपने हिसाब से मैदान में उतर रही हैं। मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (CM KCR) हैट्रिक लगाने के लिए तैयार हैं। कर्नाटक में जीत के बाद कांग्रेस को लग रहा है कि चुनाव तो उसके अलावा कोई जीत ही नहीं सकता।

बीजेपी भी इस बार पूरी तैयारियों और ताकत के साथ मैदान में है। सीएम केसीआर को अपने पॉजिटिव वोट पर भरोसा है। चुनाव घोषणापत्र का सिर्फ ऐलान होना बाकी है। ऐसे समय में जो चुनाव पूर्व सर्वे हो रहे हैं, वह वोटरों के रुझान को साफ कर रहे हैं।

telangana cm kcr

तेलंगाना में चुनाव पूर्व सर्वे क्या कह रहे हैं?
आंध्र प्रदेश से अलग होकर तेलंगाना बनने के बाद यह तीसरा चुनाव हो रहा है। इसलिए हर चौक-चौराहे पर यही चर्चा है कि जीत कौन रहा है? क्या बीआरएस पहले से कमजोर हुई है या कांग्रेस ने खुद को मजबूत किया है.....या फिर बीजेपी बाजी पलटने को तैयार हो चुकी है? ऐसे में सर्वेक्षणों से अंदाजा लग रहा है कि जमीनी हालात क्या हैं? ज्यादातर सर्वे में यह अनुमान जताया गा है कि कांग्रेस पहले के मुकाबले अच्छी स्थिति में है।

telangana cm kcr

गारंटियों के मुकाबले केसीआर का भरोसा ज्यादा मजबूत
जहां तक कांग्रेस की उम्मीदों की बात है तो फिलहाल ऐसा नहीं लग रहा है कि वह जादुई आंकड़े के आसपास भी खड़ी होने की स्थिति में है। विश्लेषकों का मानना है कि केसीआर की जादुई छवि के आगे कांग्रेस का रास्ता बहुत ही कठिन है। कांग्रेस की सत्ता की उम्मीद सिर्फ उसकी चुनावी गारंटियों के भरोसे पर टिकी हुई है। उसकी तुलना में के चंद्रशेखर राव का विश्वास कहीं ज्यादा मजबूत नजर आ रहा है।

telangana cm kcr

केसीआर का विश्वास यूं ही नहीं कायम हुआ है। वे विपक्षी दलों से काफी पहले चुनाव मैदान में उतरे हुए हैं। बीआरएस के उम्मीदवारों के नाम शुरुआत में ही तय किए जा चुके हैं। इसकी वजह से स्थानीय स्तर पर जो भी मतभेद उभरने की आशंकाएं थीं, उन सबको समय रहते सुलझा लिया गया है। विरोधी दलों को यहीं पर परेशानी हो रही है। उनके लिए उम्मीदवार तय करना आसान नहीं है।

समय रहते बीआरएस ने अपनी पकड़ कर ली है मजबूत
इसका परिणाम ये हुआ है कि तेलंगाना की हर विधानसभा सीट पर चुनाव से काफी पहले भारत राष्ट्र समिति (BRS)ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। स्थानीय चुनावी मुद्दों को केसीआर से बेहतर कौन समझ सकता है। चाहे सामाजिक समीकरण हो या फिर तेलंगाना के वोटरों का नजरिया मुख्यमंत्री उसकी नब्ज पकड़ चुके हैं।

telangana cm kcr

कल्याणकारी योजनाएं सब पर भारी
ऐसे में विरोधी दलों के नेताओं के लिए उनका चुनावी मुकाबला कर पाना दूर की कौड़ी लग रहा है। वास्तविकता ये है कि बीजेपी और कांग्रेस में सबकुछ दिल्ली में बैठे नेता तय कर रहे हैं, जिन्हें स्थानीय मुद्दों की पूरी समझ नहीं है। इन सब पर सबसे असरदार तो राज्य सरकार की वो कल्याणकारी और विकास योजनाएं हैं, जो 10 वर्षो से केसीआर सरकार चला रही है।

telangana cm kcr

बीआरएस का संगठन काफी मजबूत
बीआरएस के पक्ष में बाकी प्रतिद्वंद्वियों के मुकाबले एक और अहम बात ये है कि सीएम केसीआर जो रणनीति तय करते हैं, उसे धरातल पर उतारने के लिए पार्टी का पूरा संगठन तत्काल सक्रिय हो जाता है। केसीआर के बाएं और दाएं हाथों का काम केटीआर और टी हरीश राव पूरा कर देते हैं, जो चुनावों के दौरान संकटमोचक की भूमिका में होते हैं।

ऐसे में सच्चाई ये है कि तेलंगाना के चुनाव में किसी भी राजनेता का के चंद्रशेखर राव की रणनीतियों के सामने टिकना मुश्किल लग रहा है। वैसे उनकी 10 साल से सरकार है, दो-दो राष्ट्रीय पार्टियां पूरी तैयारी के साथ मैदान में हैं तो वोटों का थोड़ा बहुत इधर-उधर होना भी स्वाभाविक है और चुनाव विश्लेषकों की उसपर नजरें टिकी हुई हैं।

telangana cm kcr

कांग्रेस की गारंटियों को मिलेगा तगड़ा जवाब
सीएम केसीआर की ओर से समाज के सभी वर्गों के लिए पहले ही अच्छी-खासी घोषणाएं की जा चुकी हैं। कर्मचारियों को भी बड़ा तोहफा देने की तैयारी है। कांग्रेस की गारंटियों को घोषणापत्र के माध्यम से जवाब देने की तैयारी है और बेहतर से बेहतर ऐलान होने की संभावना है। सिर्फ दशहरे का इंतजार हो रहा है।

सीएम केसीआर को अपने पॉजिटिव वोट बैंक पर यकीन है और उसी भरोसे पहली बार दक्षिण भारत में एक मुख्यमंत्री के रूप में हैट्रिक लगाने की तैयारी है। सिर्फ तीन महीने की प्रतीक्षा है, जब पता चलेगा कि उनके इस विश्वास पर तेलंगाना की जनता किस तरह से भरोसा जताती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+