अमृतसर हवाई अड्डे की पार्किंग में मिला संदिग्ध बैग, बम की आशंका
संदिग्ध ब्रीफकेस की सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके को घेर लिया। एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया है।
चंडीगढ़। पंजाब के अमृतसर में श्रीगुरु रामदास जी हवाई अड्डे में बम की आशंका के चलते संचालन बंद कर दिया गया है। हवाई अड्डे की पार्किंग में एक संदिग्ध ब्रीफकेस मिला है, जिसके बाद बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया है। फिलहाल सूटकेस में बम की आशंका के चलते एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया है।

आपको बता दें कि पठानकोट एयरबेस को लेकर पहले ही हाईअलर्ट घोषित है। हाईअलर्ट के चलते सर्च अभियान लगातार जारी है। सर्च अभियान के दौरान ही एयरपोर्ट की पार्किंग में यह संदिग्ध ब्रीफकेस मिला। संदिग्ध ब्रीफकेस की सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके को घेर लिया। एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया है। बम निरोधक दस्ते को भी सूचना दे दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications