Operation Sindoor: 'नया मुल्ला ज्यादा प्याज खाता है' राहुल के सरेंडर वाले बयान पर सुधांशु त्रिवेदी का तीखा वार
Operation Sindoor: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मंगलवार(3 मई) को भोपाल में ऑपरेशन सिंदूर को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि,ट्रंप का एक फोन आया और नरेंद्र जी तुरंत surrender हो गए - इतिहास गवाह है, यही BJP-RSS का character है, ये हमेशा झुकते हैं। वहीं राहुल गांधी के इस बयान पर अब बीजेपी ने निशाना साधा है।
बीजेपी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने तंज कसते हुए कहा कि,'अब तक कांग्रेस नेताओं के बयान पाकिस्तान की मीडिया में सुर्खियां बनते थे, उन्हें पाकिस्तानी संसद में उद्धृत किया जाता था। लेकिन पहली बार, राहुल गांधी ने ऐसा कुछ कहा है जो न तो पाकिस्तान के सेना प्रमुख ने कहा, न ही किसी आतंकी संगठन ने। यहां तक कि मसूद अजहर या हाफिज सईद तक ने ऐसी बात नहीं कही। उन्होंने भी कभी नहीं कहा कि भारत ने आत्मसमर्पण किया।'

'नई बोली लगाने वाला मुल्ला ज्यादा प्याज खाता है'
सुधांशु त्रिवेदी ने आगे कहा, 'नई बोली लगाने वाला मुल्ला ज्यादा प्याज खाता है, लेकिन यहां तो गैर-मुल्ला इस कदर प्याज खाने में लगा है कि उसे यह तक समझ नहीं आ रहा कि वो देश की आत्म-सम्मान और सेना की वीरता का किस हद तक अपमान कर रहा है।'
ये भी पढ़ें Operation Sindoor Van Kutch: गुजरात के कच्छ में बनेगा 'सिंदूर वन' स्मारक पार्क, पाकिस्तान को देगा ये मैसेज
'राहुल गांधी ने भारतीय सेना का किया अपमान'
सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, 'मैं राहुल गांधी से पूछना चाहता हूं, क्या वो इन लोगों से एक कदम आगे निकलना चाहते हैं? अभी तक तो वह पाकिस्तान की सेना और आतंकी संगठनों को 'कवर फायर' दे रहे थे, क्या अब वह उनके नेता बनने की कोशिश कर रहे हैं? जिस व्यक्ति को तीसरी बार चुनाव हारने के बाद तीन प्रतिशत से कम बढ़त मिलना सफलता लगती है, लेकिन कोई तीसरी बार प्रधानमंत्री बनता है तो उसे हार लगता है उसकी बुद्धि और विवेक का स्तर खुद ही स्पष्ट हो जाता है।'
मैं कांग्रेस पार्टी से पूछना चाहता हूं क्या राहुल गांधी ने 'सरेंडर' (आत्मसमर्पण) शब्द का इस्तेमाल करके भारतीय सेना का अपमान किया है या नहीं? उन्होंने ऐसा शब्द प्रयोग किया है जिसे न तो पाकिस्तान की सेना ने कहा, न आतंकी संगठनों ने, और न ही मसूद अजहर या हाफिज सईद जैसे यूएन-नामित आतंकियों ने। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद भी, राहुल गांधी जैसी हल्की और ओछी भाषा का इस्तेमाल करके ये साबित कर रहे हैं कि उनमें उस पद की गंभीरता और परिपक्वता का अब भी अभाव है।
ये भी पढ़ें Operation Sindoor के प्रहार से घबराया पाकिस्तान! बिलावल भुट्टो ने RAW-ISI के बीच तालमेल की अपील की












Click it and Unblock the Notifications