Operation Sindoor में Osama Bin Laden के चंदे से बना टैरर कैंप तहस-नहस, आतंकियों के लिए बेहद खास थी ये जगह
Operation Sindoor Osama Bin Laden Terror Camp: पहलगाम हमले के बाद से ही भारत पाकिस्तान से बदले की मांग कर रहा था और सबकी मांग को स्वीकार करते हुए भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया। इस ऑपरेशन में भारतीय सेना ने अपने सटीक निशानों से पाक के साए में पल रहे हैं तमाम आतंकी ठिकाने जमींदोज कर दिए गए हैं।
भारतीय सेना की सर्जिकल स्ट्राइक में आतंक के अड्डे तबाह हो गए हैं। ये सभी ठिकाने लंबे समय से भारत के खिलाफ षड्यंत्र रचने में जुटे थे इसी बीच ओसामा बीन लादेन की चर्चा शुरू हो गई है।

Operation Sindoor: लश्कर-ए-तैयबा का गढ़ था मुरीदके
दरअसल इस हमले में भारतीय सेना ने उस कुख्यात आतंकी प्रशिक्षण केंद्र मुरीदके को ध्वस्त कर दिया है जिसे ओसामा बिन लादेन ने 100 करोड़ रुपए की फंडिंग से तैयार करवाया था। यह वही आतंकी ठिकाना है जहां पर मुंबई हमले के आतंकी अजमल कसाब और उसके साथियों को प्रशिक्षण दिया गया था। यहीं पर घुसपैठ के लिए सुरंगें खोदी जाती थीं और भारत को अस्थिर करने की साजिशें रची जाती थीं।
सेना की इस कार्रवाई में पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के शेखपुरा जिले में स्थित मुरीदके भी निशाने पर रहा, जिसे लश्कर-ए-तैयबा का मुख्यालय माना जाता है। मरकज तैयबा परिसर के अंदर स्थित इस आतंकी केंद्र को 'आतंक का कारखाना' कहा जाता है, जहां हर साल करीब 1000 युवाओं को आतंकवाद की ट्रेनिंग दी जाती है। यही वह स्थान है जहां 26/11 मुंबई हमले के गुनहगारों को 'दौरा ए रिब्बात' यानी खुफिया सैन्य प्रशिक्षण दिया गया था।
Operation Sindoor Osama Bin Laden Terror Camp: बहावलपुर का मरकज सुभान अल्लाह खाक
इस हमले में बहावलपुर स्थित मरकज सुभान अल्लाह को भी खत्म कर दिया गया है जिसेको 2015 से जैश-ए-मोहम्मद का मुख्य प्रशिक्षण और रणनीतिक केंद्र माना जाता है। पुलवामा हमले के तार भी इसी जगह से जुड़े हैं। यहीं जैश प्रमुख मौलाना मसूद अजहर, उसका भाई मुफ्ती अब्दुल रऊफ, मौलाना अम्मार और अन्य परिवारजन रहते हैं। यह स्थान लंबे समय से आतंकवाद की नर्सरी बना हुआ था। अब इसे भारतीय जवानों ने जमींदोज कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications