Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

ऑपरेशन सिंदूर में भारत का रोज़ाना खर्च कितना था? पाकिस्तान को सबक सिखाने की कीमत चौंकाने वाली!

Operation Sindoor Daily Cost: 'ऑपरेशन सिंदूर' से भारत ने न केवल आतंक के आकाओं को खत्म किया बल्कि पाकिस्तान को उसकी हर नापाक हरकत का करारा जवाब भी दिया। भारत की तीनों सेनाओं की संयुक्त ताकत ने यह साफ कर दिया कि आतंकवाद अब सीमा के उस पार भी सुरक्षित नहीं रहेगा। यह कार्रवाई सिर्फ रडार पर नहीं, बल्कि पाकिस्तान की सैन्य और कूटनीतिक सोच में भी गूंजती रहेगी।

ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने S-400 एयर डिफेंस सिस्टम, हारोप कामिकेज़ ड्रोन, लोइटरिंग म्यूनिशन और सटीक लक्ष्यभेदी ब्रह्मोस मिसाइलों का इस्तेमाल कर तेजी, गोपनीयता और सटीकता के साथ दुश्मन पर प्रहार किया।

Operation Sindoor Daily Cost

खर्च हुआ हर रुपया - एक निर्णायक कदम

ऑपरेशन सिंदूर में खर्च हुआ हर एक रुपया भारत की संप्रभुता की रक्षा में उठाया गया निर्णायक कदम था। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि आखिर ऑपरेशन सिंदूर में एक दिन का खर्च कितना आया?

यह भी पढ़ें- Operation Sindoor में मारे गए पांच खतरनाक Terrorists आई नामों की सूची आई सामने, जानें आतंकियों की पूरी कुंडली

पहलगाम हमले से शुरू हुआ जवाबी अभियान

22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर दिया था। इसके बाद 6-7 मई 2025 की रात भारत ने ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया। इस ऑपरेशन में भारतीय वायुसेना, थलसेना और नौसेना ने मिलकर पाक अधिकृत कश्मीर और पाकिस्तान में स्थित आतंकियों के कई ठिकानों को ध्वस्त किया।

यह भी पढ़ें- Operation Sindoor Inside Story: पीएम मोदी के इशारे से लेकर 'ऑपरेशन सिंदूर' को अंजाम देने तक की पूरी कहानी

आतंकियों को टॉप कमांडर मारे गए

इसमें जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा जैसे संगठनों के कई टॉप कमांडर मारे गए। जवाब इतना सटीक था कि पाकिस्तान चार दिन तक हड़बड़ाया रहा और अंततः 10 मई 2025 की शाम पांच बजे से अचानक युद्धविराम की घोषणा कर दी गई। हालांकि शनिवार की सुबह तक, युद्ध विराम की घोषणा से पहले, हालात और भी अधिक भयावह लग रहे थे।

दरअसल, ऑपरेशन सिंदूर सीमित कार्रवाई थी। इससे भारत पर कितना आर्थिक बोझ पड़ा? इसका फिलहाल कोई अंदाज या आंकड़ा नहीं है, मगर पूर्व में भारत-पाकिस्‍तान के बीच हुए युद्ध से इसका अनुमान सहज लगाया जा सकता है।

युद्ध के खर्चे पर क्‍या कहता है अध्‍ययन?

संयुक्‍त राष्‍ट्र के फॉरेन अफेयर्स फोरम ने अपने अध्‍ययन में खर्च का आंकलन लगाया है कि अगर भारत मौजूदा समय में किसी नियमित युद्ध में उलझता है, तो उस पर रोजाना करीबी 1460 करोड़ रुपए से लेकर 5000 करोड़ रुपए तक का आर्थिक भार पड़ सकता है।

अध्‍ययन की रिपोर्ट अनुसार भारत-पाकिस्‍तान के बीच टकराव लंबा खिंचता है या पूर्ण युद्ध में बदलता है तो वित्‍तीय स्थिति पर भारी दबाव पड़ सकता है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार साल 1999 में कारगिल युद्ध के दौरान भारत को रोजाना करीब 1460 करोड़ रुपए खर्च करने पड़े थे जबकि पाकिस्‍तान ने रोजाना लगभग 370 करोड़ रुपए खर्च किए थे।

कारगिल जंग के बाद कितना बढ़ गया जंग का खर्च

अब 22 अप्रैल 2025 को जम्‍मू-कश्‍मीर के पहलगाम में आतं‍की हमला होने के कारण भारत ने ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया तो कारगिल युद्ध करीब 26 साल बाद भारत-पाकिस्‍तान एक बार फिर से जंग के मुहाने पर आ खड़े हुए। बीते 26 साल में महंगाई आसमां छू चुकी है। ऐसे में अब भारत पूर्ण युद्ध लड़ता है तो उसे कारगिल युद्ध के मुकाबले अधिकतम 3.6 गुना रुपए प्रतिदिन खर्च करना होगा।

ऑपरेशन सिंदूर का संभावित खर्च

  • ऑपरेशन की अवधि 4 दिन (6 से 10 मई 2025)
  • संभावित प्रतिदिन खर्च ₹1460 करोड़ - ₹5000 करोड़
  • अनुमानित कुल खर्च ₹5840 करोड़ - ₹20,000 करोड़
  • तुलना - कारगिल युद्ध (1999) ₹1460 करोड़/दिन
  • महंगाई वृद्धि (1999-2025) लगभग 3.6 गुना

सॉर्स: संयुक्त राष्ट्र फॉरेन अफेयर्स फोरम और स्वतंत्र रक्षा विश्लेषकों की रिपोर्ट के आधार पर।

क्यों पड़ा इतना खर्च?

  • S-400 जैसी प्रणाली की तैनाती, जिसमें एक यूनिट की लागत करोड़ों में है।
  • सटीक हथियार प्रणाली जैसे ब्रह्मोस, हारोप ड्रोन आदि, जिनका प्रति यूनिट खर्च करोड़ों में है।
  • फ्यूल, लॉजिस्टिक्स और ऑपरेशनल मेंटेनेंस, जो सीमित समय में त्वरित एक्शन के लिए कई गुना महंगे होते हैं।
  • 24x7 निगरानी और साइबर इंटेलिजेंस, जिसमें अत्याधुनिक सैटेलाइट और सर्विलांस सिस्टम लगे।

टेक्नोलॉजी बना निर्णायक हथियार

इस ऑपरेशन में इज़रायली हारोप ड्रोन, अमेरिकी-निर्मित सेंसर, और भारत में निर्मित स्वदेशी मिसाइलों का बेजोड़ समन्वय देखने को मिला। साइबर-इंटेलिजेंस और सैटेलाइट इमेजिंग ने दुश्मन की हर हरकत को पल-पल ट्रैक किया। ऑपरेशन की सफलता में इस तकनीकी समन्वय की बड़ी भूमिका रही।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+