IAF Chief: 'ऑपरेशन सिंदूर' में पाक के F-16 लड़ाकू विमान मार गिराए, भारतीय वायु सेना प्रमुख का बड़ा खुलासा
IAF Chief on Operation Sindoor: भारतीय वायुसेना ने शुक्रवार, 3 अक्टूबर को ऑपरेशन सिंदुर की सफलता को दोहराते हुए कहा कि उस दौरान एयरफोर्स पाकिस्तान के पांच फाइटर जेट्स को मार गिराया था। यह बात वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल (IAF Chief statement) अमर प्रीत सिंह ने किया है।
वायु सेना प्रमुख का यब बयान पाक पीएम शहबाज शरीफ ने संयुक्त राष्ट्र में ऑपरेशन सिंदुर के संबंध में पेश किए गए तथ्यों को खारिज करने के कुछ ही दिन बाद सामने आया। इस दौरान उन्होनें पाक पीएम पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें मनोहर कहानियां सुनाने दें जो उन्हें अच्छी लगती हैं।

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हासिल की गई सफलता
IAF चीफ ए.पी. सिंह ने 93वें एयर फोर्स डे समारोह के दौरान बताया कि ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने पाकिस्तान के कई एयरफील्ड और सैन्य स्थलों को निशाना बनाया। उन्होंने कहा कि यह हमला पाकिस्तान के राडार, कमांड और कंट्रोल सेंटर, हैंगर और रनवे को भारी क्षति पहुंचाने वाला साबित हुआ।
ए.पी. सिंह ने कहा, "हमारे पास एक C-130 क्लास के विमान के निशान हैं और कम से कम 4 से 5 फाइटर जेट्स, जिनमें अधिकतर F-16 शामिल हैं। उस समय वह जगह F-16 का मेंटेनेंस स्थल थी।"
उन्होंने आगे कहा, "हमारे पास एक लंबी दूरी की स्ट्राइक के स्पष्ट सबूत हैं, जो 300 किलोमीटर से अधिक की दूरी पर हुई। इसमें या तो AEW&C या SIGINT विमान शामिल था, साथ ही पांच हाई-टेक फाइटर जेट्स F-16 और JF-17 वर्ग के थे। हमारे सिस्टम ने यही बताया है।"
पाकिस्तान के दावों पर IAF चीफ ने कसा तंज
एयर चीफ ने पाकिस्तान के दावों का मजाक उड़ाते हुए कहा कि उनकी ओर से किए गए 15 भारतीय जेट्स को गिराने के दावे "मनोहारी कहानियां" हैं। उन्होंने कहा, "अगर उन्हें लगता है कि उन्होंने हमारे 15 जेट्स गिरा दिए, तो मैं आशा करता हूँ कि वे इस पर विश्वास कर लें और अगली बार लड़ाई में मेरे इन्वेंट्री में 15 कम जेट्स को गिन लें।"
यह पहली बार नहीं है जब वायुसेना ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पांच पाकिस्तानी जेट्स के गिराए जाने का दावा किया है। अगस्त में भी ए.पी. सिंह ने कहा था कि यह काम S-400 एयर डिफेंस सिस्टम ने किया था।
पाक पीएम ने क्या दावा किया था?
पाकिस्तान के पीएम शेहबाज शरीफ ने हाल ही में अपने UN जनरल असेंबली भाषण में झूठा दावा किया था कि पाकिस्तानी बलों ने सात भारतीय जेट्स को मार गिराया। उन्होंने कहा था, "हमारे फाल्कन्स ने उड़ान भरी और उनके जवाब को आसमान में लिखा, जिसके परिणामस्वरूप सात भारतीय जेट्स धूल और मलबे में बदल गए।"
उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर भारत पर "नागरिकों पर हमला" करने का आरोप लगाया और कहा कि भारत ने राजनीतिक लाभ लेने के लिए उनकी स्वतंत्र जांच की पेशकश को नकारा। भारत ने इस दावे का कड़ा पलटवार किया। भारत के स्थायी मिशन के फर्स्ट सेक्रेटरी पेटल गहलोत ने कहा, "अगर ध्वस्त रनवे और जले हुए हैंगर पाकिस्तान की जीत जैसी लगती है, जैसा प्रधानमंत्री ने कहा, तो पाकिस्तान इसका आनंद ले सकता है।"
बता दें कि पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाक परस्त आतंकियों को कड़ा जवाब देते हुए 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था। इस ऑपरेशन के तहत भारत ने पाकिस्तान और पीओके में आतंकवादी ठिकानों को नष्ट किया और 100 से अधिक आतंकवादियों को ढेर किया। ऑपरेशन सिंदूर ने भारत के लिए न केवल आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई का संदेश दिया बल्कि वायुसेना की ताकत और तैयारी को भी प्रमाण दिया।












Click it and Unblock the Notifications