Operation Mahadev पर शुभम की विधवा ऐशन्या हुईं भावुक, 'जहां भी होगा आज उसे शांति मिली होगी'

Operation Mahadev Shubham Dwivedi widow: पहलगाम आंतकी हमले में कानपुर के कारोबारी शुभम द्विवेदी ने भी अपनी जान गंवाई थी। शुभम अपनी पत्नी ऐशन्या के साथ हनीमून पर गए थे, जब बैसरन घाटी में आतंकियों ने उनकी और अन्य 26 पर्यटकों की हत्या कर दी। ऑपरेशन महादेव में इस हमले को अंजाम देने वाले 3 आतंकियों को मार गिराया है। ऐशन्या ने तीनों के मारे जाने पर कहा कि आज का दिन हमारे लिए बहुत खुशी का दिन है। इन आतंकियों को पकड़ना सेना के लिए बहुत मुश्किल था। हमें इस देश की सेना पर गर्व है और यह विश्वास है कि हमारा देश सुरक्षित है।

ऐशन्या ने मीडिया से बातचीत में कहा कि आज का दिन पीड़ित परिवारों के लिए खुशी का दिन है। इस दौरान वह अपने दिवंगत पति को याद कर थोड़ी भावुक हो गईं और कहा, 'शुभम आज जहां भी है, कहीं न कहीं उसे थोड़ी शांति मिली होगी। जिन लोगों ने उसे मारा, उसके जैसे निर्दोष लोगों को मारा, आज मारे गए हैं।'

Operation Mahadev Shubham Dwivedi widow

Operation Mahadev: शुभम के परिवार ने सेना का जताया आभार

ऑपरेशन महादेव के बारे में ऐशान्या ने कहा कि मैं सबसे अपील करना चाहती हूं कि इस मुद्दे पर राजनीति न करें। पक्ष-विपक्ष किसी को भी इस पर राजनीति नहीं करनी चाहिए। यह राजनीति का मुद्दा है ही नहीं। उन्होंने सेना का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि ये आतंकी जंगलों में छुपे रहते हैं। अलग-अलग नाम और पहचान से छुपते हैं। इन्हें ढूंढ़ना और पकड़ना बहुत मुश्किल है। हमारी सेना ने इन्हें पकड़ने में सफलता पाई और इन्हें मार गिराया है।

यह भी पढ़ें: Operation Mahadev: 'मासूम पाकिस्तानियों को मार रही इंडियन आर्मी’, पाक के अखबारों में ये क्या छपा?

Operation Mahadev में मारे गए 3 आतंकी, गृहमंत्री ने दी लोकसभा में जानकारी

ऑपरेशन महादेव में 3 आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि गृहमंत्री अमित शाह ने भी की है। उन्होंने लोकसभा में इसकी जानकारी देते हुए कहा, 'मैं सदन के माध्यम से पूरे देश को जानकारी देना चाहता हूं कि ऑपरेशन महादेव में हमारी सेना और सीआरपीएफ ने ज्वाइंट ऑपरेशन में पहलगाम हमले में शामिल 3 आतंकियों को मार गिराया है। इन तीनों के नाम सुलेमान, जिबरान और अफगान है। इन तीनों को खाना पहुंचाने वाले दो लोगों को पहले ही हिरासत में लिया गया है। तीनों शवों की पहचान उन दोनों ने ही किया है।'

यह भी पढ़ें: गृहमंत्री Amit Shah ने लोकसभा में की पुष्टि, 'Operation Mahadev में मारे गए पहलगाम हमले में शामिल 3 आतंकी'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+