सावन का सोमवार और Operation Mahadev, एक डिवाइस ने पहलगाम के हत्यारों का किया काम तमाम, जानें इनसाइड स्टोरी
Operation Mahadev: आपरेशन महादेव में सेना और सीआरपीएफ के संयुक्त ऑपरेशन में 3 आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि गृहमंत्री ने की है। सेना के इस महत्वपूर्ण ऑपरेशन के साथ आम लोगों की भावनाएं जुड़ी थीं और इसलिए इसे भारतीय सेना ने इसे 'सिंदूर' का नाम दिया था। अब ऐसे ही सोमवार के दिन इस हमले के गुनाहगारों को ठिकाने लगाने के लिए भारतीय सेना ने अपने सघन और मुश्किल अभियान को 'ऑपरेशन महादेव' का नाम दिया है। सावन के सोमवार और महादेव में भारतीय जनमानस की आस्था और अन्याय पर न्याय की जीत का यह सांकेतिक महत्व है।
पहलगाम आतंकी हमले के गुनाहगारों को सबक सिखाने के लिए सुरक्षा एजेंसियां लगातार अलर्ट मोड में थीं। पिछले दिनों एक चाइनीज कम्युनिकेशन डिवाइस के एक्टिव होने के बाद अहम सुराग मिले और सेना ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। जानें कैसे यह पूरा ऑपरेशन अंजाम दिया गया और इसकी इनसाइड स्टोरी।

इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के जरिए सेना रख रही थी हर हरकत पर नजर
सूत्रों के मुताबिक, पहलगाम हमले के बाद से भारतीय सुरक्षा एजेंसियां फिजिकल और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस का इस्तेमाल संदिग्धों और आतंकियों की गतिविधियां ट्रैक करने के लिए कर रही थी। भारतीय सुरक्षा एजेंसियों को पिछले दिनों चाइनीज अल्ट्रा रेडियो कम्युनिकेशन एक्टिव होने के पुख्ता सुराग मिले थे। आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा एनक्रिप्टेड मेसेज के लिए ऐसे ही चाइनीज अल्ट्रा रेडियो का इस्तेमाल करता है। इस रेडियो कम्युनिकेशन एक्टिव होने और खुफिया इनपुट के आधार पर यह ऑपरेशन चलाया था।
यह भी पढ़ें: Parliament Session 2025: ऑपरेशन सिंदूर के दौरान कितने देशों का मिला समर्थन? जयशंकर ने संसद में बताया
Operation Mahadev: मारा गया खूंखार आतंकी सुलेमान
श्रीनगर में महादेव माउंट में सेना, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में तीन आतंकी मारे गए हैं। इसके अलावा, दो आतंकी घायल हुए हैं और एक आतंकी के अभी भी छुपे होने की आशंका है। इसे देखते हुए सघन सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। श्रीनगर जिले के हरवन इलाके में संदिग्ध आतंकियों के होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद सेना ने यह ऑपरेशन चलाया। इसमें 3 आतंकी मारे गए हैं और तीनों पाकिस्तान की स्पेशल फोर्स कमांडो थे। मारे गए आतंकियों में पहलगाम अटैक का मास्टरमाइंड सुलेमान उर्फ फैजल, जिबरान और अफगान शामिल है।
Operation Mahadev सेना की बड़ी सफलता, हथियारों का जखीरा बरामद
मुठभेड़ के बाद आतंकियों के पास से अमेरिकी M4 कार्बाइन, AK-47 राइफल, 17 राइफल ग्रेनेड, और अन्य संदिग्ध सामग्री बरामद की गई है। दो आतंकी घायल हालत में पकड़े गए हैं। सेना और सुरक्षा बलों की टीम दोनों से पूछताछ कर रही है। इलाके में सेना और सुरक्षा बलों का सघन ऑपरेशन चलाया जा रहा है। पूरे जंगल वाले इलाके को घेर लिया गया है। सेना ने कहा कि ऑपरेशन महादेव अभी भी जारी है।
यह भी पढ़ें: 'लड़ाई बराबरी वालों में होती है, शेर कभी मेंढक पर हमला नहीं करता', OP सिंदूर पर राजनाथ ने दिखाई PAK को औकात!












Click it and Unblock the Notifications