'लड़ाई बराबरी वालों में होती है, शेर कभी मेंढक पर हमला नहीं करता', OP सिंदूर पर राजनाथ ने दिखाई PAK को औकात!
Rajnath Singh in Lok Sabha: 28 जुलाई की दोपहर लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर बहस शुरू हुई। यह बहस 16 घंटे तक चलने वाली है। जब लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर बहस शुरू हुई, तो संसद का माहौल बेहद गंभीर और संवेदनशील था। पहलगाम के बैसरन में हुए भीषण आतंकी हमले के जवाब में भारत ने जो सर्जिकल स्ट्राइक की, उसे लेकर न सिर्फ देश की जनता बल्कि राजनीतिक गलियारों में भी उत्सुकता और सवाल दोनों थे।
ऐसे में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने न सिर्फ भारत की सैन्य क्षमता पर भरोसा जताया, बल्कि विपक्ष के तीखे सवालों का सीधा और सधा हुआ जवाब भी दिया। उन्होंने साफ कहा कि आज का भारत आतंकवाद के खिलाफ सिर्फ चेतावनी नहीं देता, बल्कि ठोस और निर्णायक कार्रवाई करता है।

रक्षा मंत्री ने कहा, भारत अब केवल दस्तावेज नहीं भेजता, बल्कि आतंक की जड़ तक जाकर उसे खत्म करता है। उन्होंने अपने भाषण के दौरान यह भी कहा कि प्रेम हो या लड़ाई, हमेशा बराबरी वालों के बीच होती है। उन्होंने शेर और मेढ़क का जिक्र करते हुए अपनी बातों को रखा। अपने भाषण के दौरान राजनाथ सिंह ने गोस्वामी तुलसीदास और गौतम बुद्ध का भी जिक्र किया।
ये भी पढ़ें: 'रावण ने लक्ष्मण रेखा पार की, तो लंका जल गई', ऑपरेशन सिंदूर पर संसद में बहस से पहले गरजे रिजिजू
#WATCH | Delhi | During debate in Lok Sabha on Operation Sindoor, Defence Minister Rajnath Singh says, "I pay my tributes to the brave soldiers who have sacrificed their lives for the nation." pic.twitter.com/d6i4PkLgoD
— ANI (@ANI) July 28, 2025
लोकसभा में क्या बोले राजनाथ सिंह?
अब भारत चुप नहीं बैठता, जवाब देता है
ऑपरेशन सिंदूर को लेकर सोमवार को लोकसभा में चर्चा के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सरकार का पक्ष मजबूती से रखा। उन्होंने कहा कि पहलगाम के बैसरन इलाके में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने निर्णायक कार्रवाई की और पाकिस्तान व पीओजेके में मौजूद आतंकियों के ठिकानों को निशाना बनाया। उन्होंने विपक्ष के तमाम सवालों का विस्तार से जवाब दिया और भारत की सैन्य ताकत और रणनीति पर भरोसा जताया।
'अब भारत चुप नहीं रहता, आतंक का जड़ से सफाया करता है'
रक्षा मंत्री ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत अब वो देश नहीं रहा जो कभी था। अब हम सिर्फ दस्तावेज़ नहीं भेजते, जवाबी कार्रवाई करते हैं। भारत अब आतंक को सहन नहीं करता, वह उसका जवाब देता है और उसे जड़ से खत्म करने की ताकत रखता है।"
'हमारी वायु सुरक्षा प्रणाली ने हर हमले को नाकाम किया'
राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत की वायु रक्षा प्रणाली, ड्रोन रोधी तकनीक और इलेक्ट्रॉनिक सुरक्षा सिस्टम ने पाकिस्तान के हर हमले को पूरी तरह विफल कर दिया। "पाकिस्तान हमारे किसी भी लक्ष्य को नुकसान नहीं पहुंचा सका और न ही कोई महत्वपूर्ण सैन्य संपत्ति प्रभावित हुई। हमारी सुरक्षा व्यवस्था इतनी मजबूत थी कि कोई भी हमला सफल नहीं हो पाया," उन्होंने कहा।
'कितने विमान गिरे, यह नहीं, कितने दुश्मन ढेर किए - यह पूछिए'
रक्षा मंत्री ने विपक्ष के कुछ सवालों पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा, "विपक्ष के कुछ सदस्य पूछ रहे हैं कि हमारे कितने विमान गिरे। मुझे लगता है कि यह सवाल राष्ट्रीय भावना का सही प्रतिनिधित्व नहीं करता। उन्होंने यह नहीं पूछा कि हमारे सैनिकों ने कितने दुश्मनों को मार गिराया।"
'अगर सवाल करना है, तो पूछिए क्या हमने आतंकियों के ठिकाने तबाह किए?'
राजनाथ सिंह ने आगे कहा, "अगर वाकई कोई सवाल करना है, तो यह होना चाहिए कि क्या हमने आतंकी ठिकानों को तबाह किया? और इसका जवाब है - हां। और क्या हमारे किसी भी जवान को नुकसान पहुंचा? इसका भी जवाब है - नहीं। हमारे सभी जवान सुरक्षित हैं और यह भारत की ताकत का प्रमाण है।"
ये भी पढ़ें: 'सीजफायर हमारा फैसला था, किसी और का नहीं', भारत ने संसद में ट्रंप की 'शांति स्थापना' की कहानी को नकारा












Click it and Unblock the Notifications