हरियाणा में खुलकर सामने आई BJP-JJP की तकरार, दिग्विजय चौटाला ने अमित शाह के बयान को बताया हवा-हवाई

जेजेपी नेता दिग्विजय चौटाला ने अमित शाह के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि वह हवा-हवाई दावे कर रहे हैं, लोकसभा चुनाव अभी दूर हैं।

अपने सहयोगी दल जननायक जनता पार्टी के साथ भारतीय जनता पार्टी की चल रही रस्साकस्सी के बीच मंगलवार को गृहमंत्री अमित शाह ने के बयान को जेजेपी सपना बताया है। दरअसल अमित शाह ने मतदाताओं से अपील की थी कि वह हरियाणा की सभी 10 सीट भाजपा की झोली में डालें।

अमित शाह ने सिरसा में एक रैली के दौरान रविवार को कहा था कि आप लोग भाजपा को सभी 10 लोकसभा सीटों पर जीतने में मदद कीजिए। अमित शाह की अपील पर जेजेपी के महासचिव दिग्विजय चौटाला ने कहा कि यह हवा-हवाई दावे हैं। वो दिन में सपने देख रहे हैं।

digvijay chautala

दरअसल भाजपा और जेजेपी के बीच गठबंधन को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। दोनों दलों के बीच अनबन चल रही है, जिसकी वजह से 2024 में दोनों दल साथ रहेगे या नहीं इसको लेकर भी अटकलें लग रही हैं। बता दें कि पहली बार जेजेपी नेता और चौटाला परिवार की ओर से किसी ने भाजपा की अपील को खारिज किया है।

चौटाला ने कहा कि इस समय किसी भई दल के लिए जीत का दावा करना हवा में महल बनाने जैसा है। हमे लोगों के बीच जाना है, लोकसभा चुनाव अभी दूर हैं, हमे लोगों का भरोसा जीतना होगा। लोग अब क्षेत्रीय दलों की ओर देख रहे हैं।

दिग्विजय चौटाला हरियाणा के उपमुख्यंमत्री दुष्यंत चौटाला के छोटे भाई हैं। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि जैसा की आप देख रहे हैं अधिकतर सांसद लापता हैं। ये खुद अपना ही संसदीय क्षेत्र नहीं देख रहे हैं।

अपने छोटे भाई दुष्यंत और पिता अजय सिंह चौटाला का जिक्र करते हुए दिग्विजय ने कहा कि हिसार और भिवानी के लोग अभी भी उनके संसदीय कार्यकाल को याद करते हैं। जो लोग काम करते हैं जनता उन्हें हीरो बनाती है। यही वजह है कि 10 सीटों पर जीत का दावा हवा हवाई है। बता दें कि जेजेपी लोकसभा चुनाव से पहले अपनी जमीन को मजबूत करने का काम कर रही है।

बता दें कि दुष्यंत 2014-2019 के बीच हिसार से सांसद थे, जबकि उनके पिता अजय सिंह चौटाला भिवानी से 1999-2004 के बीच सांसद थे। 2019 के लोकसभा चुनाव मे ब्रजेंद्र सिंह ने दुष्यंत को हराटा था।

जबकि भिवानी सीट पर भाजपा के एमपी धरमबीर सिंह ने जीत दर्ज की थी। दिग्विजय के लापता सांसद के बयान को भाजपा विधायक बृजेंद्र सिंह और धर्मबीर सिंह से जोड़कर देखा जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+