राम मंदिर नहीं देश का विकास है प्राथमिकता
नई दिल्ली। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव पी मुरलीधर राव ने कहा है कि अयोध्य में राम मंदिर का निर्माण करने का एजेंडा नहीं देश के विकास के एंजेंडा की प्रथामिकता देंगे नरेंद्र मोदी। राव ने कहा कि नरेंद्र मोदी के एजेंडे में भले ही राम मंदिर के निर्माण का जिक्र हो लेकिन सरकार के सामने पहले देश का आर्थिक विकास है। अर्थव्यवस्था को रास्ते पर लाना और बेहतर शासन व्यवस्था स्थापित करने के लिए सरकार काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि राम जन्मभूमि और समान नागरिकता संहिता की बात है तो यह भाजा के एजेंडे में शामिल है। इन सभी मुद्दों सुलझाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सभी बाधाों को दूर करने के बाद ही आगे बढ़ा जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications