पत्रकार हत्या मामला: कसा शिकंजा, अब जेल में सिर्फ 5 लोगों ने होगी शहाबुद्दीन की मुलाकात

नयी दिल्ली। बिहार के सीवान में पत्रकार राजदेव रंजन की हत्या के तार बाहुबली नेता शहाबुद्दीन से जुड़ने के बाद उनपर शिकंजा कसता जा रहा है। इस मामले में छानबीन के शक की सुई शहाबुद्दीन की ओर इशारा करने लगे, जिसके बाद उन्हें फौरन सीवान जेल से शिफ्ट कर भागलपुर जेल भेज दिया गया। अब भागलपुर जेल में उनपर शिकंजा कस दिया गया है। जेल में शहाबुद्दीन की वो फोटो तो नहीं बनी पत्रकार राजदेव की हत्या का कारण!

shahabuddin

अब शहाबुद्दीन जेल में दरबार नहीं सजा पाएंगे और ना ही अपनी मनमर्जी चला पाएंगे। ताजा निर्देश के मुताबिक अब उनसे सिर्फ 5 लोग ही मिल पाएंगे। सप्ताह में एक दिन सोमवार को केवल 4 से 5 लोगों को मिलने का अधिकार होगा। जो कड़ी निगरानी में शहाबुद्दीन से मुलाकात कर पाएंगे।

जो लोग शहाबुद्दीन से मिलने आएंगे उनकी गहन तलाशी होगी। फोटोग्राफी और पहचान के बाद ही उन्हें शहाबुद्दीन से मिलने दिया जाएगा। शहाबुद्दीन से मिलने आने वालों का पूरा रिकॉर्ड तैयार कर पटना भेजा जाएगा। आपको बता दें कि बिहार चुनाव के वक्त शहाबुद्दीन को भागलपुर जेल भेजा गया था, जहां उनसे मिलने के लिए 30-35 लोग आते थे। लेकिन अब उनपर पूरी तरह से शिकंजा कसने का मन बना लिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+