Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

जम्मू-कश्मीर: DDC चुनाव का दूसरा चरण भी शांतिपूर्वक निपटा, 48.62 प्रतिशत हुआ मतदान

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद अब वहां पर जिला विकास परिषद (डीडीसी) के चुनाव करवाए जा रहे हैं। जिसके दूसरे चरण का मतदान मंगलवार को हुआ। इस दौरान वोटिंग 48.62 प्रतिशत हुई, जबकि पहले चरण में 51.7 प्रतिशत मतदान हुआ था। हालांकि आतंकवाद से प्रभावित होने के बाद भी इन चुनावों में किसी भी तरह की गड़बड़ी या अप्रिय घटनाओं की सूचना नहीं मिली है।

jammu

राज्य निर्वाचन आयुक्त केके शर्मा के मुताबिक डीडीसी चुनाव के दूसरे चरण में 48.62 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान में हिस्सा लिया। जिसमें जम्मू संभाग में वोटिंग पर्सेंटेज 65.54 प्रतिशत था, जबकि कश्मीर में 33.34 प्रतिशत रहा। इससे पहले शनिवार को हुए पहले चरण में जम्मू संभाग में वोटिंग पर्सेंटेज 64.2 और कश्मीर में 40.65 प्रतिशत था।

शर्मा के मुताबिक मंगलवार को कुल 42 सीटों पर चुनाव हुआ था, जिसमें कुल 321 उम्मीदवार मैदान में थे। इसमें कश्मीर के 196 और जम्मू के 125 उम्मीदवार थे। फिलहाल मंगलवार को हुआ चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। सभी 20 जिलों में स्थिति ठीक थी। उनके मुताबिक जम्मू में पहचान पत्र को लेकर एक शख्स की अधिकारियों से बहस हुई थी, हालांकि वो बहुत ही छोटी घटना है। दूसरे चरण में कश्मीर में सबसे ज्यादा मतदान बांदीपोरा में दर्ज किया गया, जहां पर 69.66 प्रतिशत मतदान हुआ। उसके बाद कुपवाड़ा में 58.69 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं पुलवामा जिले में सबसे कम मतदान हुआ, जहां पर वोटिंग प्रतिशत सिर्फ 8.67 प्रतिशत रहा।

वहीं जम्मू संभाग की बात करें तो पुंछ में 75.07 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि दूसरे नंबर पर जम्मू 69.97 प्रतिशत मतदान के साथ रहा। इसके अलावा कठुआ में 60.1 प्रतिशत मतदान हुआ। इस डीडीसी चुनाव को आठ चरण में करवाए जाने का फैसला राज्य निर्वाचन आयोग ने लिया है, जबकि मतगणना 22 दिसंबर को होगी। अब तीसरे चरण का चुनाव 4 दिसंबर को होना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+