सड़क पर जख्मी अवस्था में पड़ी थी लड़की, अस्पताल ले जाने की बजाय फोन ले उड़े लोग

अगर कहा जाए कि दुनिया में इंसानियत मर चुकी है तो इसमें कुछ गलत नहीं होगा। मुंबई में हाल ही में हुई घटना भी समाज की यही स्थिति बयां कर रही है। एक 17 साल की लड़की जब सड़क पर घायल अवस्था में पड़ी थी तो लोगों उसकी मदद करने की बजाय तमाशबीन बने रहे।

मुंबई। अगर कहा जाए कि दुनिया में इंसानियत मर चुकी है तो इसमें कुछ गलत नहीं होगा। आए दिन ऐसी कोई न कोई घटना सामने आती है जिससे इंसानियत का सिर शर्म से झुक झाता है। मुंबई में हाल ही में हुई घटना भी समाज की यही स्थिति बयां कर रही है। एक 17 साल की लड़की जब मुंबई की सड़क पर घायल अवस्था में पड़ी थी तो लोगों ने उसकी मदद करने की बजाय ऐसी हरकत जिससे किसी का भी खून खौल जाए। लोग उस बच्ची को अस्पताल नहीं ले गए, बल्कि वहीं खड़े तमाशबीन बने रहे । इतना ही नहीं, लोगों ने उसके पास से चीजें भी चुरा लीं।

Ananya Gaitonde

मुंबई में 17 साल की अनन्या गायतोंडे को अंधेरी में बाइकसवार ने टक्कर मार दी। कोई उसे पकड़ पाता इससे पहले ही वो वहां से फरार हो गया। अनन्या वहीं सड़क पर घायल अवस्था में पड़ी रही। धीरे-धीरे वहां लोगों की भीड़ इकट्ठा होने लगी। हर कोई अनन्या की हालत पर तरस खा रहा था लेकिन किसी ने भी एंबुलेंस बुलाने की जहमत नहीं की। लोग बस तमाशबीन बने उसकी हालत को गंभीर होते देखते रहे। इतना ही नहीं, किसी ने तो उस बेचारी का फोन तक चुरा लिया।

अनन्या के पिता ने अपनी बेटी के साथ हुए इस हादसे का दर्द और गुस्सा फेसबुक पर शेयर किया। उन्होंने लिखा कि उनकी बेटी सड़क पर बेहोश पड़ी थी लेकिन किसी ने उसे अस्पताल नहीं पहुंचाया। 'ऊपर से लोग इतने जाहिल निकले की मौके का फायदा उठाते हुए उसका फोन तक चुरा ले गए।' अनन्या को एक मां-बेटी ने बचाया जो वहीं पास से गुजर रहे थे। अनन्या के पिता ने लिखा कि ये दोनों उनके लिए भगवान के रूप में आए और वो जिंदगी भर के लिए उनके आभारी रहेंगे। चोट लगने के कारण अनन्या को कुछ भी याद नहीं था। काफी देर बाद जब उन्हें अपने बारे में याद आया तो मां-बेटी ने उनके परिवार को फोन किया।

फोन मिलते ही अनन्या के पिता फौरन वहां पहुंचे और अपनी बेटी को अस्पताल ले गए। उन्होंने फेसबुक पर लिखा कि अगर उनकी बेटी को जल्दी अस्पताल ले जाया जाता तो उसकी हालत इतनी खराब नहीं रहती। अनन्या के पिता ने अपना गुस्सा निकालते हुए पूछा है कि 'आखिर हम कैसे शहर में रह रहे हैं? ऐसे मौके पर मदद करने की बजाय लोग फोन चुरा रहे हैं। यहीं फोन उनकी मदद कर सकता था।' मुंबई पुलिस इस हादसे की सीसीटीवी फुटेज के जरिये बाइकसवार और फोन चुराने वाले की खोज कर रही है।

ये भी पढ़ें: 14 साल की मॉडल की ओवरटाइम से मौत, मां को बोला था 'थक गई हूं, सोना चाहती हूं'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+