Vaibhav Sooryavanshi Record: सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी, खत्म होगा इंतजार?
Vaibhav Sooryavanshi Record: भारत और इंग्लैंड के बीच आज यानी 1 जुलाई बुधवार से टी20 सीरीज का आगाज होने जा रहा है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम जहां जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी। वहीं क्रिकेट फैंस की नजरें वैभव सूर्यवंशी पर टिकी हैं। वैभव को इससे पहले आयरलैंड दौरे पर टीम में शामिल किया गया था, लेकिन उन्हें प्लेइंग इलेवन में डेब्यू का मौका नहीं मिल सका।
सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महा-रिकॉर्ड (Vaibhav Sooryavanshi Record)
अब इंग्लैंड के खिलाफ पहले ही मुकाबले में उनके खेलने की संभावनाएं जताई जा रही हैं। अगर आज वैभव को मौका मिलता है तो वह वर्ल्ड क्रिकेट के कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड्स अपने नाम कर सकते हैं। भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय पुरुष क्रिकेट में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने का रिकॉर्ड फिलहाल क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर के नाम है। सचिन ने 1989 में पाकिस्तान के खिलाफ 16 साल 205 दिन की उम्र में अपना पहला मैच खेला था।

बना सकते हैं डेब्यू मैच में सबसे बड़ी पारी का रिकॉर्ड
यदि वैभव आज इंग्लैंड के खिलाफ मैदान पर उतरते हैं, तो वह महज 15 साल की उम्र में भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बनकर इतिहास रच देंगे। भारतीय बल्लेबाजों में टी20 इंटरनेशनल डेब्यू पर सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड अजिंक्य रहाणे (61 रन, साल 2011 बनाम इंग्लैंड) के नाम है। वैभव यदि आज 62 रन बना लेते हैं, तो वह रहाणे को पीछे छोड़ देंगे। इसके अलावा, डेब्यू मैच की एक पारी में सबसे ज्यादा 4 छक्के लगाने का रिकॉर्ड ईशान किशन के नाम है। वैभव 5 छक्के लगाते ही इस सूची में भी शीर्ष पर पहुंच जाएंगे।
स्ट्राइक रेट में हार्दिक पंड्या को चुनौती
टी-20 फॉर्मेट में भारत की ओर से आयरलैंड के खिलाफ हार्दिक पंड्या ने 9 गेंदों में 32 रन बनाकर 355.55 का सर्वोच्च स्ट्राइक रेट दर्ज किया था। अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए मशहूर वैभव सूर्यवंशी अगर आज अपने स्वाभाविक अंदाज में खेलते हैं तो उनके पास इस सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइक रेट के रिकॉर्ड को भी तोड़ने का मौका रहेगा। साथ ही एक पारी में संयुक्त रूप से सर्वाधिक 6-6 छक्के लगाने वाले केएल राहुल और दीपक हुड्डा के रिकॉर्ड पर भी उनकी नजर होगी।
हालांकि, मैच से पूर्व संध्या पर कप्तान श्रेयस अय्यर ने प्लेइंग इलेवन को लेकर सस्पेंस बनाए रखा है। अय्यर ने सीनियर और अनुभवी खिलाड़ियों को बैक करने की वकालत करते हुए कहा कि जिन्होंने पिछला वर्ल्ड कप जिताया है, उन्हें सुरक्षा देना जरूरी है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि टीम मैनेजमेंट आज इंग्लैंड के खिलाफ कॉम्बिनेशन में इस युवा खिलाड़ी को जगह देता है या नहीं।
भारत और इंग्लैंड के बीच इस पहले टी20 मुकाबले का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकता है, जबकि लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी।















Click it and Unblock the Notifications