RRB Group D Result 2026: रेलवे ग्रुप D परीक्षा का रिजल्ट जारी, rrbcdg.gov.in पर ऐसे देखें मेरिट लिस्ट

RRB Group D Result: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने आखिरकार ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। देशभर के 1,08,22,423 से अधिक उम्मीदवार इस परीक्षा के नतीजों का इंतजार कर रहे थे। रिजल्ट जारी होने के साथ ही लाखों अभ्यर्थियों की उम्मीदें भी साफ हो गई हैं। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी, वे अब अपने संबंधित RRB की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर मेरिट लिस्ट में अपना रोल नंबर देख सकते हैं।

बोर्ड ने बताया है कि व्यक्तिगत स्कोरकार्ड भी उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध कराया जाएगा, जिसे रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि की मदद से डाउनलोड किया जा सकेगा। फिलहाल कुछ जोन के नतीजे घोषित किए गए हैं, जबकि अगले चरण की प्रक्रिया भी जल्द शुरू होगी।

RRB Group D Result

इन जोन के उम्मीदवारों का रिजल्ट जारी

रेलवे भर्ती बोर्ड ने CEN No. 08/2024 के तहत आयोजित ग्रुप D भर्ती परीक्षा का रिजल्ट भुवनेश्वर, प्रयागराज, चेन्नई, अहमदाबाद, भोपाल और रांची जोन के लिए जारी कर दिया है। संबंधित जोन के उम्मीदवार अब मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर अपना रोल नंबर देख सकते हैं। बोर्ड के अनुसार, उम्मीदवारों का व्यक्तिगत स्कोरकार्ड शाम करीब 6 बजे से उपलब्ध कराया जाएगा।

ये भी पढ़ें: रिजल्ट री-वैल्यूएशन की टेंशन खत्म! बिना नए मार्क्सशीट के भी DU में ऐसे पक्का करें अपना रजिस्ट्रेशन

किस वर्ग के लिए कितने अंक थे जरूरी

इस भर्ती परीक्षा में सफल घोषित होने के लिए अलग-अलग वर्गों के लिए न्यूनतम अंक तय किए गए थे। सामान्य (General) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के उम्मीदवारों को कम से कम 40 प्रतिशत अंक हासिल करना जरूरी था। वहीं ओबीसी, एससी और एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम 30 प्रतिशत अंक निर्धारित किए गए थे।

ऐसे देखें मेरिट लिस्ट में अपना रोल नंबर

  • अपने क्षेत्रीय RRB की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाएं।
  • इसके बाद होमपेज पर दिए गए Results या Latest Updates सेक्शन पर क्लिक करें।
  • यहां RRB Group D CBT Result 2026 का लिंक दिखाई देगा।
  • इस लिंक को खोलने पर PDF फाइल डाउनलोड होगी, जिसमें सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर दर्ज होंगे।
  • PDF में अपना रोल नंबर खोजने के लिए Ctrl+F का इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • वहीं स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी।

32,438 पदों पर होगी भर्ती

ग्रुप D भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) 27 नवंबर 2025 से 10 फरवरी 2026 के बीच आयोजित की गई थी। इस भर्ती अभियान के जरिए रेलवे में कुल 32,438 रिक्त पद भरे जाएंगे। चयनित उम्मीदवारों को लेवल-1 के विभिन्न पदों पर नियुक्त किया जाएगा। इनमें पॉइंट्समैन, ट्रैक मेंटेनर, असिस्टेंट, लोको शेड असिस्टेंट, ऑपरेशन्स असिस्टेंट और टीएल व एसी असिस्टेंट जैसे पद शामिल हैं।

रिजल्ट के बाद क्या होगा?

सीबीटी परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को अब फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) के लिए बुलाया जाएगा। इस चरण में उम्मीदवारों की शारीरिक क्षमता की जांच की जाएगी। पुरुष और महिला अभ्यर्थियों के लिए PET के नियम अलग-अलग तय किए गए हैं। यह परीक्षा केवल क्वालिफाइंग होगी, लेकिन अंतिम चयन प्रक्रिया में आगे बढ़ने के लिए इसे पास करना सभी उम्मीदवारों के लिए अनिवार्य रहेगा।

ये भी पढ़ें: NEET PG 2026 Registration: टल जाएगी नीट पीजी की परीक्षा? अब तक शुरू नहीं हुआ आवेदन, क्या है अपडेट?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+