चिंतिन शिविर के संकल्पों को पूरा करने लिए कांग्रेस ने बनाई टीमें, राहुल-प्रियंका को भी अहम जिम्मेदारी

चिंतिन शिविर के संकल्पों को पूरा करने लिए कांग्रेस ने बनाई टीमें, राहुल-प्रियंका को भी अहम जिम्मेदारी

नई दिल्ली, 24 मई: कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी के उदयपुर में हुए चिंतिन शिविर में लिए गए फैसलों को पूरा करने के लिए तीन टीमें बनाई हैं, जिनमें पार्टी के सीनियर नेताओं को लिया गया है। 'नव संकल्प शिविर' में तय किए गए लक्ष्यों को जमीन पर उतारने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी जी ने पोलिटिकल अफेयर ग्रुप, टास्क फोर्स-2024 और 'भारत जोड़ो यात्रा' के लिए एक 'सेंट्रल प्लानिंग ग्रुप गठित किया है। मंगलवार को इसको लेकर पार्टी के जनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल ने जानकारी दी है।

 Bharat Jodo Yatra

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उदयपुर 'नव संकल्प' घोषणा को लागू करने के लिए टास्क फोर्स-2024 का गठन किया है। जिसमें पी. चिंदबरम, मुकुल वासनिक, जयराम रमेश, केसी वेणुगोपाल, अजय माकन, प्रियंका गांधी, रणदीप सुरजेवाला और सुनील कोणुगोलू को रखा गया है।

पॉलिटिकल अफेयर्स ग्रुप में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, गुलाम नबी आजाद, अंबिका सोनी, दिग्विजय सिंह, आनंद शर्मा, केसी वेणुगोपाल और जितेंद्र सिंह हैं। वहीं भारत जोड़ो यात्रा के लिए बने सेंट्रल प्लानिंग ग्रुप में दिग्विजय सिंह, सचिन पायलट, शशि थरूर, रवनीत बिट्टू, केजे जॉर्ज, जोथी मानी, प्रद्युत बर्दलोई, जीतू पटवारी और सलीम अहमद हैं।

उदयपुर में हुए कांग्रेस के चिंतन शिविर में पार्टी ने 2 अक्टूबर से कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत जोड़ो यात्रा निकालने का ऐलान किया था। कांग्रेस पार्टी ने पूरे देश में 15 जून से जिला स्तर पर 'जन जागरण अभियान' शुरू करने का ऐलान किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+